फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Barh to be 39th district as CM Nitish Kumar assured residents here during his visit news in Hindi

बड़ा एलान: बिहार का 39वां जिला बनेगा बाढ़, यहां से पांच बार सांसद रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया आश्वासन

Sun, 13 Mar 2022 08:10 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़ Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 13 Mar 2022 08:10 PM IST
सार

रविवार को एक निजी यात्रा पर अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र बाढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री ने यहां के लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही बाढ़ को नया जिला घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
Barh to be 39th district as CM Nitish Kumar assured residents here during his visit news in Hindi
बाढ़ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : twitter/Jduonline

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश के बाढ़ के लिए बड़ा एलान करते हुए इसे नए जिले का दर्जा देने की घोषणा की है। बाढ़ लोकसभा क्षेत्र से पांच बार सांसद रहे नीतीश कुमार रविवार को यहां पहुंचे थे। यहां वह पुरानी बातों को याद कर रहे थे, इसी दौरान बाढ़ को जिला बनाने की बात चली तो उन्होंने सार्वजनिक रूप से इसका एलान कर दिया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद अब उम्मीद बढ़ गई है कि राज्य की अगली कैबिनेट बैठक में बाढ़ को जिला घोषित कर दिया जाएगा। चर्चा यह भी है कि बगहा को भी अलग जिला बनाया जा सकता है। साल 2008 कर बाढ़ लोकसभा क्षेत्र था। नालंदा जिले के चंडी और हरनौत विधानसभा क्षेत्र भी इसी के तहत आते थे।
विज्ञापन


परिसीमन में लोकसभा से बन गया था विधानसभा क्षेत्र
लेकिन, साल 2008 के परिसीमन में बाढ़ को विधानसभा क्षेत्र बना दिया गया। बाढ़ को जिला बनाने की मांग नई नहीं है। इसकी शुरुआत 70 के दशक में हुई थी। मार्च 1991 में इसे संयुक्त बिहार का 51वां जिला बनाने का एलान किया गया था। एक अप्रैल को तत्कालीन जिलाधिकारी अरविंद प्रसाद ने इसका आधिकारिक उद्घाटन भी कर दिया था। लेकिन, अगले ही दिन यह फैसला रद्द कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने दोहराई मांग तो सीएम नीतीश ने दिया आश्वासन
रविवार को नीतीश कुमार जब बाढ़ पहुंचे तो लोगों ने उनके सामने इस मांग को दोहराया। उन लोगों को आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही बाढ़ को जिला घोषित किया जाएगा। नीतीश कुमार साल 1989 में पहली बार बाढ़ से ही सांसद बने थे। साल 1999 तक वह यहां से लगातार जीते थे। साल 2004 के चुनाव में वह हारे थे लेकिन अगले ही साल मुख्यमंत्री बन गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed