Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   baniyapur youth savalya rai dies bus accident lucknow agra expressway chhath festival

बिहार: छठ पर घर लौट रहे युवक की बस हादसे में मौत, चाचा आईसीयू में, मचा कोहराम

Wed, 11 Nov 2026 02:06 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 11 Nov 2026 02:06 PM IST
सार

छठ पर्व मनाने के लिए राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार लौट रहे बनियापुर के युवक सवलिया राय की लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस हादसे में मौत हो गई। उनके चाचा नरेश राय गंभीर रूप से घायल हैं और लखनऊ के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं।

विज्ञापन
baniyapur youth savalya rai dies bus accident lucknow agra expressway chhath festival
मौका पर मौजूद लोग - फोटो : bihar

विस्तार

बिहार के सारण जिले के बनियापुर में छठ पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब राजस्थान से घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक अपने चाचा के साथ छठ मनाने के लिए बिहार आ रहा था। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर उनकी बस अनियंत्रित होकर एलिवेटेड रोड से नीचे जा गिरी। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में बनियापुर का युवक भी शामिल है। वहीं, उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हैं और लखनऊ के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। मंगलवार को युवक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

छठ मनाने के लिए राजस्थान से आ रहे थे चाचा-भतीजा

मृतक की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के लौवा कला गांव निवासी गिरधारी राय के 43 वर्षीय पुत्र सवलिया राय के रूप में हुई है। उनके चाचा नरेश राय हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और लखनऊ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, सवलिया राय और उनके चाचा नरेश राय राजस्थान के भिवाड़ी स्थित एक कंपनी में सेंट्रिंग का काम करते थे। दोनों छठ पर्व पर परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौट रहे थे। इसके लिए उन्होंने भिवाड़ी से सारण के मशरक जाने वाली बस पकड़ी थी। इसी दौरान सोमवार तड़के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मोहान जीरो प्वाइंट के पास बस हादसे का शिकार हो गई।

विज्ञापन

पहिया फटने से अनियंत्रित हुई बस, 15 फीट नीचे गिरी

बताया जा रहा है कि बस का एक पहिया अचानक फट गया। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस रेलिंग तोड़ते हुए एलिवेटेड रोड से करीब 15 फीट नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि सवलिया राय समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। बस में करीब 55 से 60 लोगों के सवार होने की बात बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, परिवार का सहारा छिना

मंगलवार दोपहर बाद जैसे ही सवलिया राय का शव उनके पैतृक गांव लौवा कला पहुंचा, पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के विलाप से गांव का माहौल गमगीन हो गया। हादसे की खबर से स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं। सवलिया राय परिवार के बड़े बेटे और मुख्य कमाऊ सदस्य थे। वह राजस्थान में मजदूरी कर अपनी पत्नी, बच्चों और माता-पिता का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। उनकी अचानक मौत से पत्नी, बच्चों और माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सिमरिया घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

मंगलवार को सिमरिया घाट पर सवलिया राय का अंतिम संस्कार किया गया। जिस छठ पर्व को मनाने के लिए वह अपने चाचा के साथ घर लौट रहे थे, उसी यात्रा ने परिवार की खुशियां छीन लीं। इस बार छठ पर घर पहुंचने की उनकी उम्मीद अधूरी रह गई। परिवार के लिए यह त्योहार अब कभी न भूलने वाला दर्द दे गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed