{"_id":"64d877b0c5fe7824ce054cff","slug":"ban-on-one-day-salary-of-122-shiksha-sevaks-on-orders-of-sitamarhi-deo-action-taken-for-disobeying-order-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: DEO के आदेश पर 122 शिक्षा सेवकों के एक दिन के वेतन पर रोक; आदेश की अवहेलना और कार्य में कोताही बनी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: DEO के आदेश पर 122 शिक्षा सेवकों के एक दिन के वेतन पर रोक; आदेश की अवहेलना और कार्य में कोताही बनी वजह
Sun, 13 Aug 2023 11:56 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:56 AM IST
सार
Bihar News: सीतामढ़ी में 122 शिक्षा सेवकों और तालीमी मरकज का एक दिन का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है। आदेश की अवहेलना और कार्य में कोताही पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी में डीईओ प्रमोद कुमार साहू के आदेश पर विभिन्न प्रखंड संसाधन केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले 122 शिक्षा सेवकों और तालीमी मरकज का एक दिन का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है। आदेश की अवहेलना और कार्य में कोताही पर संबंधित शिक्षा सेवकों का एक दिन का वेतन तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
122 शिक्षा सेवकों के वेतन पर रोक
मामले को लेकर डीईओ प्रमोद कुमार ने कहा कि संयुक्त सचिव सह जन शिक्षा निदेशक के आदेश के आलोक में जिले के सभी शिक्षा सेवकों और तालीमी मरकज के शिक्षा सेवकों को अपने कार्य संपादन के बाद चार बजे से अपने-अपने संबंधित बीआरसी पर उपस्थित होकर उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन विभिन्न प्रखंडों के 122 शिक्षा सेवक उपस्थित नहीं हुए।
विज्ञापन
इन प्रखंडों के इतने शिक्षा सेवक शामिल
विभागीय आदेश का अनदेखी कर बीआरसी पर अनुपस्थित रहने वाले जिन 122 शिक्षा सेवकों का एक दिन के वेतन पर रोक लगाई गई है। इनमें नानपुर के 27, डुमरा के 21, रीगा के 19, रुन्नीसैदपुर के 18, परिहार के 13, परसौनी के सात, बथनाहा और मेजरगंज के पांच-पांच, बैरगनिया के दो और सुप्पी के एक शिक्षा सेवक शामिल हैं।
विज्ञापन
जिले में जन शिक्षा विभाग के तहत कार्यरत शिक्षा सेवकों और तालीमी मरकज के शिक्षा सेवकों को प्रति माह 11 हजार रुपये वेतन भुगतान होता है। इसमें ईपीएफ 12 प्रतिशत अंशदान काटकर 9,680 रुपये का भुगतान किया जाता है।