{"_id":"5982c8314f1c1be06e8b470f","slug":"bajrang-dal-members-thrashes-3-for-carrying-beef-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में बीफ से लदे ट्रक के ड्राइवर को गौरक्षकों ने जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में बीफ से लदे ट्रक के ड्राइवर को गौरक्षकों ने जमकर पीटा
amarujala.com- presented by: मोहित
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
बिहार के भोजपुर में बीफ को लेकर जमकर हंगामा हुआ। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, बीफ ले जा रहे ट्रक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोककर ड्राइवर और अन्य दो लोगों के साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
इस दौरान पीड़ित खुद को बचाने के लिए दया मांग रहे थे लेकिन उनपर रहम न करते हुए जमकर पीटा गया।
बताया जा रहा है कि बिहार के भोजपुर में ट्रक पर बड़ी मात्रा में बीफ ले जाया जा रहा था। बीफ को बर्फ से ढककर रखा गया था। इस दौरान तीन बीफ तस्करों की बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों तस्करों को कार्यकर्ताओं के चंगुल से निकालते हुए गिरफ्तार कर लिया है।