फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Baba Bageshwar: Pandit Dhirendra Shastri reached the Katha place in Gopalganj, Divya Darbar, Bihar News

Baba Bageshwar: गोपालगंज में कथा स्थल पर पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, आठ मार्च को यहां लगाएंगे दरबार

Thu, 06 Mar 2025 04:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 06 Mar 2025 04:05 PM IST
सार

बागेश्वर धाम वाले बाबा छह से 10 मार्च तक रामनगर मठ में हनुमंत कथा करेंगे। पांच दिन चलने वाली इस कथा में काफी भीड़ उमड़ रही है। इधर, बाबा के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
Baba Bageshwar: Pandit Dhirendra Shastri reached the Katha place in Gopalganj, Divya Darbar, Bihar News
बागेश्वर धाम वाले बाबा की कथा सुनने आए लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज में बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहुंच चुके हैं। भोरे प्रखंड की हुस्सेपुर पंचायत के रामनगर गांव स्थित राम जानकी मठ परिसर में उनके आते ही श्रद्धालु झूम उठे। वह जय श्रीराम और जय हनुमान के नारे लगाने लगे। बाबा शाम में हनुमंत कथा का रसपान अपने भक्तों को कराएंगे। हनुमंत कथा को लेकर रामजानकी मठ प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। आठ लेयर में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उनकी सुरक्षा को लेकर बागेश्वर धाम से भी कुछ विशेष सुरक्षा बल लगाए गए हैं।

विज्ञापन


8 मार्च को केवल एक दिन ही लगेगा बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार 
जिला प्रशासन ने अत्यधिक भीड़ को देखते हुए यह साफ कर दिया है की पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार मात्र एक दिन के लिए ही लगाया जाएगा। यह दिव्य दरबार 8 मार्च को कथा शुरू होने के पहले लगेगा जिसमें बाबा द्वारा श्रद्धालुओं की पर्ची खोली जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन को सफल बनाने के लिए गोपालगंज के डीएम प्रशांत कुमार सीएच और सारण के डीआईजी लगातार बैठकें कर रहे हैं। डीएम ने सुरक्षा, ट्रैफिक और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। एसपी अवधेश दीक्षित भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं। हथुआ के एसडीएम, एसडीपीओ, भोरे के बीडीओ और सीओ ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने आयोजकों के साथ मिलकर जरूरी इंतजामों का जायजा लिया है।

सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी के बारे में विस्तार से बताया गया है। उन्हें अपनी तैनाती वाले स्थान पर डेढ़ घंटे पहले पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने को कहा गया है। किसी भी समस्या की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को देने के निर्देश दिए गए हैं। क्विक रिस्पांस टीम तुरंत कार्रवाई करेगी। यूपी और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं से अच्छा व्यवहार करने की सलाह दी गई है। बिना पास के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। रूट, ट्रैफिक, मेला क्षेत्र और कथा स्थल पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी

Baba Bageshwar: Pandit Dhirendra Shastri reached the Katha place in Gopalganj, Divya Darbar, Bihar News
बाबा के दरबार में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

तीन शिफ्ट में लगी ड्यूटी
जिला प्रशासन की ओर से सभी की ड्यूटी तीन शिफ्ट में लगाई गई है। वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करवाया जाएगा। मीरगंज और भोरे की तरफ से आने वाले रास्तों पर पुलिस तैनात रहेगी। सभी चौराहों और बाजारों में जाम से बचने के लिए पुलिस सतर्क रहेगी। डीएम ने कहा कि ये पांच दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। सभी को सुरक्षा, ट्रैफिक और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी सतर्कता बरतनी होगी। हथुआ के एसडीएम को सभी कर्मचारियों को समय पर खाना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।



24 घंटे मेडिकल कैंप
आयोजन स्थल पर 24 घंटे मेडिकल कैंप रहेगा। डॉक्टर, एंबुलेंस और अन्य जरूरी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। भोरे और हथुआ के अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है। आग से बचाव के लिए अग्निशमन वाहन का इंतजाम किया गया है। सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। नगर परिषद के वाहन कूड़ा उठाने के लिए मौजूद रहेंगे। दिव्य दरबार वाले दिन खास सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए दिव्य दरबार 8 मार्च को कथा शुरू होने से पहले ही लगाया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी। किसी भी तरह की गलत सूचना फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। डीएम ने कहा कि यह टीम वर्क है। जरा सी भी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed