Baba Bageshwar : हनुमंत कथा का चौथा दिन, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भोजपुरी में गाया भजन; झूमने लगे श्रद्धालु
Baba Bageshwar Dham Sarkar : आज पंडित धीरेंद्र शास्त्री के हनुमान कथा वाचन का चौथा दिन है। तिरेत मठ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस बीच बागेश्वर वाले बाबा पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर में हनुमानजी की पूजा करने पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में नौबतपुर स्थित तिरेत पाली मठ में आज हनुमंत कथा चौथा दिन है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। अब तक 5 लाख से अधिक लोगों की भीड़ लग चुकी है। श्रद्धालु मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, बंगाल, असम, नेपाल, झारखंड समेत कई इलाकों से लोग आए हैं। इधर, इधर, होटल के बाहर भी बाबा के समर्थकों की भीड़ लगी है। लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब हैं, लेकिन मंगलवार को बागेश्वर वाले बाबा होटल से निकल सीधे पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंच गए। यह देश का इकलौता मंदिर है, जहां महावीर हनुमानजी दो विग्रह रूपों में विराजमान हैं। इसके बाद नौबतपुर स्थित तिरेत मठ पहुंचे। बाबा ने पहले यहां पूजा की। इसके मंच पर हनुमान कथा के लिए पहुंचे। बाबा को देखते ही उनके श्रद्धालु जय श्री राम और बाबा बागेश्वर धाम सरकार के जयकारे लगाने लगे। बाबा कथावाचन किया। भोजपुर में भजन भी गाने लगे तो श्रद्धालु झूम उठे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कथावाचन सुनने के लिए पूर्व डीजीपी और कथावाचन गुप्तेश्वर पांडेय भी पंडाल में मौजूद थे। हालांकि, उन्होंने कथावाचन नहीं किया। इसके बाद वह आरती में भी शामिल हुए।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने के लिए कड़ी धूप में खड़े हैं। पूछताछ पर बताया कि बाबा के दर्शन का इंतजार कर रहे हैं। बाबा हिन्दू राष्ट्र की बात करते हैं यह बात उनकी सबसे अच्छी लगी है। एक अन्य समर्थक ने कहा कि एक भाई बीमार है, उसके स्वस्थ होने की कामना लेकर बाबा के दरबार में आया हूं। महावीर मंदिर से वह वहीं निकल रहे हैं। उन्होंने सोमवार को इस बात का एलान कर दिया था। इधर, बाबा बागेश्वर धाम सोमवार देर रात होटल के सामने खड़े अपने समर्थकों से मिलने बाहर निकले थे। बाबा ने भजन गाते हुए कहा कि ओ पापी मन करले भजन, मौका मिला है तो कर ले जतन। बाद में क्या मिल पाएगा, जब पिंजरे से पंछी निकल जाएगा। इसके बाद उनके समर्थक जय श्री राम और जय बाबा बागेश्वर के जयकारे लगाने लगे।
सोमवार को लगा था दिव्य दरबार, निकाली गई थी पर्च
सोमवार को दोपहर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कथा वाचन से पहले दिव्य दरबार लगाया था। उन्होंने सामूहिक अर्जी भी निकाली। पंडाल में भीड़ में से किसी को बुलाते और उनकी पर्ची निकालते। एक महिला पत्रकार ने पर्ची पर पूछे जाने वाले सवाल का जवाब पहले से लिखे होने की आशंका जताते हुए ताक झांक किया तो बागेश्वर वाले बाबा ने कहा कि आप खुद ही अपने पसंद से 2 लोग को ढूंढ कर ले आइए मैं पहले से उसका जवाब लिखकर रख रहा हूं।
27 सितंबर को गया में दरबार लगाएंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री
पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बिहार में अगला दरबार गया में लगेगा। बाबा 27 सितंबर को दरबार लगाएंगे। यहां हनुमंत कथा भी होगी। बागेश्वर धाम वाले बाबा ने तरैत पाठी मठ से यह एलान किया। उन्होंने कथा वाचन के दौरान कहा कि अब हम जाएंगे गया फिर आएंगे पटना, आपके दिल में हनुमान जी की भक्ति कभी न चाहिए घटना।