फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Baba Bageshwar Dham: Grand journey before Hanumant Katha, 5100 women reached Hanuman ji's idol with urn

Baba Bageshwar Dham : आज सुबह आठ बजे पटना पहुंचेंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, तीन बजे यहां के लिए होंगे रवाना

Sat, 13 May 2023 05:30 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना (नौबतपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना (नौबतपुर) Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 13 May 2023 05:30 AM IST
सार

पंडित धीरेंद्र शास्त्री आज सुबह आठ बजे इंडिगो की फ्लाइट से पटना पहुंचेंगे। यहां से सीधे वह होटल पनाश जाएंगे। इसी होटल में पांच दिन के लिए बाबा ठहरेंगे। हाेटल के बाहर बाबा की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
Baba Bageshwar Dham: Grand journey before Hanumant Katha, 5100 women reached Hanuman ji's idol with urn
पंडित धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाबा बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री 13 मई यानी आज सुबह 8 बजे पटना पहुंचने वाले हैं। वह इंडिगो की फ्लाइट से पटना पहुंचेंगे। यहां से सीधे वह होटल पनाश जाएंगे। इसी होटल में पांच दिन के लिए बाबा ठहरेंगे। इसलिए इस होटल को पांच दिन के लिए बुक किया गया है। हाेटल के बाहर बाबा की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। होटल से दोपहर 3 बजे नौबतपुर के लिए रवाना होंगे। इधर, बाबा बागेश्वर धाम सरकार की सुरक्षा को लेकर पटना पुलिस ने सुरक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस मुख्यालय ने पटना पुलिस को बाबा की सुरक्षा को लेकर कई निर्देश दिए हैं। बाबा बागेश्वर की सुरक्षा की तैयारी में बिहार पुलिस की 3 कंपनी तैनात कर है। इसमें 15 मजिस्ट्रेट तैनात हैं। कार्यक्रम स्थल पर 10 जगह पर बैरिकैडिंग की गई है। 

विज्ञापन

 

Baba Bageshwar Dham: Grand journey before Hanumant Katha, 5100 women reached Hanuman ji's idol with urn
कलश यात्रा पर निकलीं महिला श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

आज 5100 कलश लेकर यात्रा पर निकली महिला श्रद्धालु
इधर, कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार सुबह कलश यात्रा निकाली गई। नौबतपुर थाने इलाके में मोतीपुर इलाके से शुक्रवार सुबह निकाली गई। इस कलश यात्रा में 5100 महिलाएं शामिल हुए। करीब 3 KM पैदल चलकर महिला श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल के पास स्थापित भगवान हनुमान की 20 फीट ऊंची मूर्ति के पास पहुंचीं। यहां पर 5100 कलश को इकट्ठा किया गया। इस दौरान जय श्री राम, जय सिया-राम और जय हनुमान के नारों से पूरा इलाका गूंजन उठा। इसके बाद हनुमंत कथा की औपचारिक शुरुआत होगी। इधर, पंडित धीरेंद्र के कार्यक्रम की भी सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। 13 से 17 मई तक पंडित धीरेंद्र शास्त्री कथा वाचन करेंगे। 

शुक्रवार से ही कथा सुनने के लिए पहुंचने लगे श्रद्धालु
आयोजकों के अनुसार, शनिवार को पंडित धीरेंद्र शास्त्री का शाम 4 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इसे लेकर बाहर के लोगों का आना शुक्रवार से शुरू हो गया है। नेपाल, झारखंड सहित कई राज्यों से बाबा के दर्शन करने और सुनने के लिए लोग नौबतपुर पहुंचने लगे हैं। इसके लिए करीब 3 लाख स्क्वायर फीट में भव्य पंडाल बनाए गए हैं। पंडाल पूरी तरह से वाटर प्रूफ बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल से ठीक विपरीत खुले मैदान में 20 फीट की भगवान हनुमान की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की गई। 


कार्यक्रम स्थल पर 3 लेयर में सुरक्षा घेरा बनाया गया है
कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर ही आम लोगों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी। बिना पास के किसी को कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। इधर, मंत्री तेजप्रताप यादव और राजद नेताओं द्वारा बाबा बागेश्वर धाम सरकार ने आगमन पर विरोध प्रदर्शन करने के एलान को देखते हुए पटना पुलिस ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में सुरक्षा कड़ी कर दी है। कार्यक्रम स्थल पर 3 लेयर में सुरक्षा घेरा बनाया गया है। सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक न इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed