फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather Updates: Weather hit on Amit Shah's program, thunderclap in Patna, rain in Jamui-Lakhisarai

Bihar News : अमित शाह के कार्यक्रम पर मौसम की मार, पहुंचने से पहले पटना में वज्रपात, जमुई-लखीसराय में बारिश

Thu, 29 Jun 2023 01:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 29 Jun 2023 01:38 PM IST
सार

Weather News : मौसम विभाग ने फिर से पटना समेत बिहार के 15 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। पटना समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। 

विज्ञापन
Bihar Weather Updates: Weather hit on Amit Shah's program, thunderclap in Patna, rain in Jamui-Lakhisarai
मौसम - फोटो : self

विस्तार

मानसून की बारिश रुक-रुककर कई जिलों में हो रही है। पटना में भी गुरुवार सुबह से कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने फिर से पटना समेत बिहार के 20 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। पटना समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पटना, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, दरभंगा, गया, बक्सर, नालंदा, रोहतास, सहरसा, सारण, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, सीवान, बेगूसराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, मुंगेर और वैशाली के कुछ इलाकों में मेघ गर्जन, वज्रपात, हल्की बारिश के साथ तेज हवा (30-40KM) चलने के आसार हैं।

विज्ञापन


लखीसराय में है गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम
इधर, गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम भी बारिश के कारण प्रभावित होता दिख रहा है। लखीसराय में भी सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। लखीसराय के अशोक मंदिर में अमित शाह पूजा अर्चना करने वाले हैं। इसके बाद गांधी मैदान एक सभा को संबोधित करेंगे। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के लिए पूर्वानुमान राज्य में बादल छाए रहने के साथ अधिकांश स्थानों पर बहुत हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। 
विज्ञापन


 

Bihar Weather Updates: Weather hit on Amit Shah's program, thunderclap in Patna, rain in Jamui-Lakhisarai
पटना के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण-पश्चिम बिहार में यहां बारिश के आसार
  • दक्षिण-पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में 29 जून और 30 जून को कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है जबकि फिर 1 जुलाई को एक दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है। 
दक्षिण-मध्य बिहार में यहां बारिश के आसार
  • दक्षिण-मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में 29 और 30 जून को एक दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है जबकि 1 जुलाई को कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है।
दक्षिण-पूर्व बिहार में यहां बारिश के आसार
  • दक्षिण-पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में 29 और 30 जून को एक दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है। 1 जुलाई के लिए भी इसी तरह की संभावना जताई गई है।

Bihar Weather Updates: Weather hit on Amit Shah's program, thunderclap in Patna, rain in Jamui-Lakhisarai
पटना में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। - फोटो : अमर उजाला
पेड़-पौधों ने नीचे भूल से भी न लें शरण
मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मौसम साफ होने पर अपने काम संपादित करे। आंधी के दौरान संवेदनशील संरचनाओं से दूर रहें और मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। ओलावृष्टि के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed