फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   azm shakiri, naghma sahar, sapna moolchandani will be perform in Patna Litrary festival Rubaru

Bihar News : क्या पत्थर के हो गए हैं हम... अगर नहीं जान पा रहे हैं सच्चाई तो रविवार को खुद से हों रूबरू

Fri, 28 Apr 2023 06:25 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 28 Apr 2023 06:25 AM IST
सार

Rubaru 6 : संजीदगी है? नज़्मों के भाव में डूबते हैं? अदब की बातें मन से जुड़ती हैं? तहज़ीब पर गुफ्तगू में शरीक होना चाहते हैं? तो, फिर रविवार की शाम पटना लिटरेरी फेस्टिवल के तहत रूबरू-6 में जाना ही चाहिए।
 

विज्ञापन
azm shakiri, naghma sahar, sapna moolchandani will be perform in Patna Litrary festival Rubaru
सपना मूलचंदानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागमभाग भरी जिंदगी में थकना मना है। रुकना मना है। लेकिन, कई बार ऐसा लगता है कि थोड़ा वक्त को खुद को देना ही चाहिए। कुछ वक्त अपने साथ गुजारना ही चाहिए। खुद को समझाना नहीं, खुद को समझना भी चाहिए। “लाखों सदमे ढेरों गम, फिर भी नहीं हैं आंखें नम। एक मद्दत से रोए नहीं, क्या पत्थर के हो गए हम”- अदब और तहजीब की महफिल में बैठकर अगर आप रूबरू होना चाहते हैं ऐसी बातों से तो रविवार की शाम अपने नाम कर सकते हैं। पटना लिटरेचर फेस्टिवल के तहत रूबरू-6 के दरम्यान ऐसी ही बातें होंगी। 
विज्ञापन


 

azm shakiri, naghma sahar, sapna moolchandani will be perform in Patna Litrary festival Rubaru
नगमा सहर - फोटो : अमर उजाला
बात करने के लिए पटना में होंगे ये
बिहार म्यूजियम में रविवार शाम आयोजित हो रहे रूबरू के बारे में एडवांटेज सपोर्ट के सेक्रेट्री खुर्शीद अहमद बताते हैं कि "जानेमाने शायर अज़्म शाकिरी और इश्क वाली शायरी के लिए मशहूर सपना मूलचंदानी को एक साथ देखने-सुनने का यह बेमिसाल मौका होगा। इस प्रोग्राम को होस्ट करेंगी प्रख्यात एंकर नगमा सहर। तीनों ही ऐसे नाम हैं, जिनकी बातें दिल से निकलती हैं और दिल में पहुंचकर ही मुकाम पाती हैं।" इन तीनों शख्सियतों की खूबियों को जानने वाले जानते हैं और नहीं जानने वाले गूगल पर सर्च करते ही समझ जाते हैं। तीन ऐसी शख्सियतों को एक साथ पटना में एक स्टेज पर किसी संजीदा कार्यक्रम में शिरकत करते हुए देखने के लिए भारी तादाद में लोग आ रहे हैं, इसलिए पास के आधार पर एंट्री की व्यवस्था की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

azm shakiri, naghma sahar, sapna moolchandani will be perform in Patna Litrary festival Rubaru
अज़्म शाकिरी - फोटो : अमर उजाला
शहर की हस्तियां इसके लिए एक्टिव
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के जल संसाधन और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा हैं, जबकि गेस्ट ऑफ ऑनर बिहार म्यूजियम के निदेशक और राज्य के पूर्व मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह होंगे। पटना लिटरेचर फेस्टिवल के तहत इस आयोजन को लेकर एडवांटेज सपोर्ट के प्रेसिडेंट और सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ. ए. ए. हई इस उम्र में भी एक्टिव हैं। पटना लिटरेचर फेस्टिवल के चेयरमैन फैज़ान अहमद के अलावा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चंद्रकांता खान, फरहत हसन, अनूप शर्मा, एज़ाज़ हुसैन, शिवजी चतुर्वेदी, डॉ. राकेश रंजन, बी. के चौधरी, फराह खान, फहीम अहमद आदि भी दिन-रात एक किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed