फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Auto and Scorpio collided in Samastipur mother along with 10 year old son died

Bihar Accident: समस्तीपुर में ऑटो और स्कॉर्पियो आपस में टकराए, 10 साल के बेटे सहित मां की मौत

Thu, 11 May 2023 08:08 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 11 May 2023 08:08 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि समस्तीपुर से ऑटो करीब 12 सवारी को लेकर अंगारघाट जा रही थी। इस दौरान सिक्कर ढाला के पास रोसड़ा की ओर आ रही स्कार्पियों ने ऑटो को टक्कर मार दी। घटना में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो सवार दो महिला, 10 साल के मासूम समेत छह लोग जख्मी हो गए थे।

विज्ञापन
Auto and Scorpio collided in Samastipur mother along with 10 year old son died
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा मेन रोड पर भीषण हादसा हो गया। गुरुवार को हाईवे पर ऑटो और स्कॉर्पियो की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि, घटना में 4 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान सविता देवी और बेटे दिव्यांशु कुमार (10) के रूप में हुई है। घायलों का इलाज जारी है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
पुलिस का कहना है कि समस्तीपुर से ऑटो करीब 12 सवारी को लेकर अंगारघाट जा रही थी। इस दौरान सिक्कर ढाला के पास रोसड़ा की ओर आ रही स्कार्पियों ने ऑटो को टक्कर मार दी। घटना में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो सवार दो महिला, 10 साल के मासूम समेत छह लोग जख्मी हो गए थे। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने महिला और किशोर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों का मोरदिवा पीएचसी में भर्ती किया गया है, जिनका इलाज जारी है।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद सौंपेंगे शव
अंगारघाट थाना प्रभारी प्रेमप्रकाश आर्य ने बताया कि सिक्कर ढाला के पास हादसे में एक बच्चा की मौत और छह-सात लोगों के घायल होने की सूचना है। एक महिला और एक किशोर के मौत की पुष्टि की है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed