फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Aurangabad News sudden fire broke out in moving bus passengers survived with help local people

Aurangabad News: चलती बस में अचानक लगी आग, स्थानीय लोगों के सहयोग से बची सभी यात्रियों की जान

Thu, 01 Jun 2023 03:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 01 Jun 2023 03:16 PM IST
सार

बिहार के औरंगाबाद जिले में गुरुवार को चलती बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में से धुंआ उठने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों की जान बचाई।
 

विज्ञापन
Aurangabad News sudden fire broke out in moving bus passengers survived with help local people
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद के ढ़िबरा थाना क्षेत्र में देव-बालूगंज पथ पर चट्टी बाजार के पास गुरुवार दोपहर एक बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वाहन का चालक और कंडक्टर फरार हो गए। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आग लगते ही बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर चारो ओर धुआं ही धुआं हो गया।

विज्ञापन


धुएं के दमघोटू वातावरण में स्थानीय लोगों के सहयोग से यात्रियों ने जैसे-तैसे बस से निकलकर अपनी-अपनी जान बचाई। बस में सवार सभी यात्री सही सलामत हैं। अब तक किसी को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मोटर पंप और अन्य साधनों से कड़ी मशक्कत कर किसी तरह से आग पर काबू पाया। हालांकि, बस में आग लगते देख स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची भी, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बस औरंगाबाद से देव, चट्टी बाजार होते बालूगंज जा रही थी। बस जैसे ही चट्टी बाजार के पास पहुंची, वैसे ही वाहन में अचानक से आग लग गई। बस जलने लगा और वाहन के इर्द-गिर्द गहरे काले धुएं का गुब्बार लग गया। बस से धुआं उठते देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने ही अपने संसाधनों से न केवल आग पर काबू पाया, बल्कि सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित वापस भी निकाला। हादसे में जान-माल का किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जलती बस से सुरक्षित निकल जाने पर यात्रियों ने ईश्वर का शुक्र जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed