{"_id":"5a9149824f1c1b514a8bb0f9","slug":"aurangabad-dm-house-raided-by-cbi-for-rupees-2-crore-embezzlement-in-name-of-land-acquisition","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरंगाबाद डीएम के सरकारी निवास पर CBI का छापा, 2 करोड़ रुपये गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरंगाबाद डीएम के सरकारी निवास पर CBI का छापा, 2 करोड़ रुपये गबन का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 24 Feb 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को औरंगाबाद जिला मजिस्ट्रेट कंवल तनुज के आधिकारिक निवास पर भ्रष्टाचार के मामले में छापेमारी की। कंवल तनुज पर औरंगाबाद जिले के नबीनगर में भारतीय रेल बिजली कंपनी लिमिटेड (बीआरबीसीएल) द्वारा बिजली संयंत्र के लिए भूमि अधिग्रहण के नाम पर 2 करोड़ सात लाख रुपये के गबन का आरोप है।
साल 2010 बैच के आईएएस अधिकारी कंवल तनुज के खिलाफ 21 फरवरी को एफआईआर दर्ज की गई। बीआरबीसीएल के सीईओ सी शिवकुमार और जिला प्रशासन के अन्य अज्ञात अधिकारियों समेत कंपनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 420 समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
एफआईआर के मुताबिक शिवकुमार ने तनुज के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची और नवीनगर के कजरीन मौजा स्थित 7.9 एकड़ जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन अधिग्रहण के नाम पर गबन किया। शुरुआती जांच में पता चला कि दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर जमीन के मालिक के रूप में किसी गोपाल प्रसाद सिंह को दिखा दिया गया।
विज्ञापन
सीबीआई प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने बताया कि औरंगाबाद डीएम कार्यालय, जिला भूमि अधिग्रहण कार्यालय (डीएलएओ), शिवकुमार के दफ्तर और आवास, और औरंगाबाद स्थित बीआरबीसीएल के क्षेत्रीय कार्यालय में भी छापेमारी की गई है। दयाल ने बताया कि इन जगहों के अलावा सीबीआई ने लखनऊ स्थित तनुज के पैतृक आवास और शिवकुमार के नोएडा स्थित आवास पर भी छापेमारी की गई है।