फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   auraAurangabad police got a big success, hardcore Naxalite Kameshwar Yadav who was absconding for 28 years was

Bihar News: औरंगाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 28 साल से फरार हार्डकोर नक्सली कामेश्वर यादव गिरफ्तार

Sat, 14 Jun 2025 09:03 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरंगाबाद Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 14 Jun 2025 09:03 PM IST
सार

बिहार के औरंगाबाद जिले की पुलिस ने 28 वर्षों से फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली कामेश्वर यादव को गिरफ्तार किया है। वह 1999 से विभिन्न नक्सली मामलों में वांछित था और उसके खिलाफ बंदेया समेत कई थानों में केस दर्ज हैं।

 

विज्ञापन
auraAurangabad police got a big success, hardcore Naxalite Kameshwar Yadav who was absconding for 28 years was
28 साल बाद सलाखों के पीछे नक्सली मास्टरमाइंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस को 28 वर्षों की लंबी तलाश के बाद आखिरकार उस हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता मिल गई, जो समाज में अशांति फैलाने और नक्सली गतिविधियों का मास्टरमाइंड माना जा रहा था। गिरफ्तार नक्सली की पहचान कामेश्वर यादव के रूप में हुई है, जो गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के बेला बारिश गांव का निवासी है।
विज्ञापन


शनिवार की शाम एसडीपीओ कुमार ऋषि राज ने जानकारी दी कि कामेश्वर यादव पर कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह 1999 से फरार चल रहा था। बंदेया थाना में उसके खिलाफ 17 CLA एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। उसके खिलाफ कोर्ट से स्थायी वारंट भी जारी हो चुका था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी, लेकिन हर बार वह गिरफ्तारी से बच निकलता था। इस बार सटीक खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपराधियों की अब खैर नहीं! पटना पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा शुरू, दो थाना क्षेत्रों में मुठभेड़
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सल विरोधी अभियान में तेजी
एसडीपीओ ने बताया कि एसपी अम्बरीश राहुल के निर्देश पर जिले को अपराध व नक्सल मुक्त बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। पहाड़ी और जंगल इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं, साथ ही फरार नक्सलियों की तलाश में सघन छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि एक दिन पहले गया जिले के सलैया थाना क्षेत्र के निमिया रेहड़ा गांव से भी हार्डकोर नक्सली अखिलेश भुइयां की गिरफ्तारी हुई थी। इसके अलावा सुरक्षा बलों ने आईईडी, केन बम और अन्य विस्फोटक भी जब्त कर जंगल में ही नष्ट कर दिए हैं।

कामेश्वर यादव से पूछताछ की जा रही है और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोर्ट में रिमांड पर भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि जब तक क्षेत्र से नक्सलियों का पूरी तरह सफाया नहीं हो जाता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed