फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   attack on modi

गर्भवती कर सकती है मोदी पर हमला!

Sun, 23 Feb 2014 06:51 PM IST
Updated Sun, 23 Feb 2014 06:51 PM IST
विज्ञापन
attack on modi

बिहार में तीन मार्च को होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली में एक बार फिर हो सकता है आतंकी हमला। खबर तो यहां तक है कि कोई आतंकी महिला, प्रेगनेंट होने का दिखावा कर मोदी तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बिहार के मुजफ्फरपुर में तीन मार्च को बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की जनसभा है। जनसभा जहां होनी है उस मैदान को लेकर भी काफी विवाद पिछले कुछ दिनों से चल रहा है।
विज्ञापन


आपको याद होगा कि कि पटना के गांधी मैदान में हुई मोदी की रैली में 10 से ज्यादा धमाके हुए थे जिनमें छह लोगों की मौत हो गई थी।

सुरक्षा पर खास ध्यान

attack on modi

खुफिया विभाग ने जो अलर्ट जारी किया है उसके मुताबिक महिला आतंकी गर्भवती होने का दिखावा कर मोदी तक पहुंच सकती है। आम तौर पर महिलाओं के साथ चेकिंग में थोड़ी नरमी बरती जाती है और यदि महिला प्रेगनेंट है तो और भी ज्यादा।

बिहार पुलिस ने खास तौर पर सभी अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दे दिये हैं और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है। पुलिस ने बताया कि महिलाओं की जांच पर खास ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed