{"_id":"65b51d4db86c0040db0a7bf4","slug":"attack-on-grandson-of-former-chief-minister-jitan-ram-manjhi-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नाती पर हमला, गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नाती पर हमला, गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 27 Jan 2024 08:42 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 27 Jan 2024 08:42 PM IST
सार
Bihar News: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नाती पर शराब माफियाओं ने हमला किया है। शराब माफियाओं के हमले में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बड़े नाती विक्की मांझी समेत दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नाती पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में राजनीतिक उथल पुथल के बीच शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नाती पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया। घायल विक्की मांझी ने शहर के जय प्रकाश नारायण अस्पताल में इलाज कर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पूरा मामला शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के खरखुरा मोहल्ले का है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
घटना के संबंध में विक्की मांझी ने बताया कि वो शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में स्थित खरखुरा मोहल्ले में घर बनाकर पूरे परिवार के साथ रह रहे हैं। इसी बीच वहां उन्होंने अवैध शराब कारोबार का विरोध किया तो आरोपी शनिवार को घर पहुंचकर गाली गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो शराब माफियाओं ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। उक्त हमले में जीतन राम के मांझी के एक और नाती कारु मांझी भी घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक सारे आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन