फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Arrows fired fiercely over land dispute in Madhepura, mother and son injured

Bihar: मधेपुरा में भूमि विवाद में जमकर चले तीर, मां-बेटे घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

Sun, 02 Apr 2023 06:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 02 Apr 2023 06:17 PM IST
सार

मधेपुरा के सदर थाना क्षेत्र के साहुगढ़ गांव में भूमि विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में एक व्यक्ति तीर लगने से घायल हो गया। इस दौरान उसकी मां के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों मां-बेटे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन
Arrows fired fiercely over land dispute in Madhepura, mother and son injured
घायलों का अस्पताल में हो रहा इलाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधेपुरा में भूमि विवाद में हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति तीर लगने से घायल हो गया। इस दौरान उसकी मां के साथ भी मारपीट की गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के साहुगढ़ गांव की है। बताया जा रहा है कि करीब सवा कट्ठा विवादित भूमि पर एक पक्ष की ओर से देर रात से चाहरदीवारी उठाई जा रही थी। जब सुबह दूसरे पक्ष को इस बात की भनक लगी तो मां-बेटा जमीन पर चाहरदीवारी को रुकवाने के लिए गए।  इतने में उनके ऊपर तीर, ईंट और पत्थर आदि से हमला कर दिया गया। इसमें युवक को आंख के पास गाल पर तीर लग गया। इसके बाद स्थानीय लोग दोनों मां-बेटे को सदर अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष के तरफ से राम नंदन यादव ने बताया कि 24 मार्च को गांव के ही महेंद्र यादव और शंकर यादव द्वारा उनकी निजी जमीन पर चाहरदीवारी उठाई जा रही थी। उसका विरोध करने पर पंचायत की ओर से मापी करा कर सभी की जमीन निकालने की बात कही गई। दो बार जमीन की दोनों पक्षों द्वारा अमीन रख कर पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मापी कराई गई। लेकिन महेंद्र यादव और शंकर यादव ने इस मापी को नहीं माना। उन दोनों ने बीती रात चोरी-छिपे भाड़े के बदमाशों के सहयोग से इस जमीन की घेराबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन


राम नंदन यादव ने बताया कि आज सुबह उसके भाई ब्रजेश कुमार बिष्णु और मां रोकने गए तो उन लोगों की ओर से तीर-गोली आदि चलाई जाने लगी। इस हमले में एक तीर ब्रजेश के आंख के नीचे गाल पर लगा। फिलहाल मधेपुरा सदर अस्पताल में उसके तीर को निकाल दिया गया है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय नारायण यादव ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed