फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   arrest warrant against bihar former minister Manju Verma husband in Bihar shelter home case

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड : बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Sat, 22 Sep 2018 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना Updated Sat, 22 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
arrest warrant against bihar former minister Manju Verma husband in Bihar shelter home case

मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड मामले में समाज कल्याण मंत्री के पद से इस्तीफा दे चुकीं मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा के खिलाफ वारंट जारी हुआ है। उन्हें किसी भी समय वो गिरफ्तार किया जा सकता है। 

विज्ञापन


वहीं विशेष पोक्सो जज आरपी तिवारी ने राज्य सामाजिक अधिकारिता विभाग के एक अधिकारी सहित चार लोगों को 24 सितंबर तक के लिए सीबीआई हिरासत में भेज दिया। इनके नाम रोजी रानी, गुड्डू, विजय और संतोष हैं।
विज्ञापन


पटना हाईकोर्ट ने 14 सितंबर को चंद्रशेखर वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए उसके रसूख पर सवाल उठाया था। कोर्ट ने पूछा था कि आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज होने के बावजूद उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है? हालांकि, अदालत ने आखिरी फैसला पुलिस पर छोड़ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेगुसराय के पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने इस बात की पुष्टि की है कि चंद्रशेखर वर्मा के खिलाफ वारंट जारी हुआ है। उन्होंने कहा कि अब किसी भी समय चंद्रशेखर वर्मा की गिरफ्तारी हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर स्थित एक बालिका गृह में 34 लड़कियों के साथ यौन शोषण मामले की जांच कर रही सीबीआई ने 17 अगस्त को मंजू वर्मा के पति के आवास से विभिन्न हथियारों के 50 कारतूस बरामद किए थे। उन्हें जांच में अवैध पाया गया था। 


इस बरामदगी के बाद वर्मा दंपती के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके बाद बेगुसराय जिले की अलग-अलग अदालतों ने 26 अगस्त को ही वर्मा दंपती की अग्रिम जमानत की अर्जी को खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed