फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Around 18 BJP MPs angry over candidate selection in Bihar

टिकट बंटवारे से नाराज सांसदों में RK सिंह अकेले नहीं

Sun, 27 Sep 2015 07:34 AM IST
Updated Sun, 27 Sep 2015 07:34 AM IST
विज्ञापन
Around 18 BJP MPs angry over candidate selection in Bihar

बिहार में टिकट बंटवारे के खिलाफ आरके सिंह ने अपनी नाराजगी बेशक सबके सामने प्रकट कर दी है। मगर इस मामले में वे अकेले नहीं है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि टिकट बंटवारें में हुई अपनी अनदेखी से सूबे से लोकसभा में चुनकर आए भाजपा के 22 में से 18 सांसद आहत हैं। मगर पार्टी अनुशासन से जुड़े होने के कारण वे अपनी वेदना प्रकट नहीं कर पा रहे हैं। बल्कि मौन धारण किए हुए हैं।

सूत्र बता रहे हैं कि इन सांसदों ने चुनावी मामलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बजाय अपनी सक्रियता संगठन के आदेश तक सीमित रखी हुई है। उनके इस मौन का पार्टी को चुनाव में खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन


नाराजगी चयन से दूर रखने का है

Around 18 BJP MPs angry over candidate selection in Bihar

एक पार्टी सांसद का कहना है कि उनकी नाराजगी इस बात के लिए नहीं है कि वे अपने चाहने वालों को टिकट नहीं दिलवा पाए। बल्कि उनकी नाराजगी इस बात के लिए है कि उन्हें टिकट वितरण की प्रक्रिया से दूर रखा गया।

उनसे उम्मीदवारों के बारे में राय तक नहीं ली गई है। दरअसल भाजपा ने उम्मीदवार चयन के मामले में संगठन की रिपोर्ट से ज्यादा सर्वे की रिपोर्ट पर गौर किया है। शायद यही वजह है कि संगठन कार्यकर्ताओं का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।

कई सीटों पर संगठन से जुड़े नेताओं ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार पर्चा भर दिया है। इनमें भागलपुर सरीखे शहर की हाईप्रोफाईल सीट भी शामिल है। खुद सीपी ठाकुर ने यह बात कही है कि उम्मीदवार बनाते समय पार्टी ने अलग-अलग छ: माध्यमों से उम्मीदवारों का आकलन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed