{"_id":"5810608c4f1c1bcc75bc3b4a","slug":"army-soldiers-drinking-conditional-exemption-will-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में सैनिकों को शराब पीने की मिलेगी सशर्त छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में सैनिकों को शराब पीने की मिलेगी सशर्त छूट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Oct 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
नीतीश सरकार ने शराबबंदी कानून में एक संशोधन करने का फैसला किया है। सरकार ने भारतीय सेना में कार्यरत सैनिकों को सैनिक छावनी में शराब पीने की छूट देने का फैसला किया है। इसके लिए सेना को आबकारी विभाग से अनुमति लेनी होगी। यह छूट केवल छावनी इलाके में पीने पर मिलेगी। छावनी इलाके के बाहर शराब के साथ पकडे़ जाने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सरकार ने यह छूट केवल सेना में कार्यरत सैनिकों को दिया है। इसका लाभ सेवानिवृत्त सैनिकों को नहीं मिलेगा। कहा जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय के आग्रह पर सरकार ने यह छूट देने का फैसला किया है। सेवारत सैनिकों को शराबबंदी से आंशिक रूप से बाहर रखने का आदेश आबकारी आयुक्त ने जारी किया है। इस आंशिक छूट के लिए कुछ शर्तें भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन