फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Armed robbers opened fire at Ashirwad Gold Loan Bank in Vaishali; A bank customer was injured

Bihar News: गोल्ड लोन बैंक में लूट के इरादे से पहुंचे बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; एक बैंक ग्राहक हुआ घायल

Tue, 22 Aug 2023 05:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 22 Aug 2023 05:23 PM IST
सार

Bihar Crime: वैशाली के जंदाहा थाना क्षेत्र में आशीर्वाद गोल्ड लोन बैंक में लूट के इरादे से पहुंचे तीन बदमाशों ने असफल होने पर कई राउंड फायरिंग कर दी। उसमें एक बैंक ग्राहक गोली लगने से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Armed robbers opened fire at Ashirwad Gold Loan Bank in Vaishali; A bank customer was injured
घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली के जंदाहा थाना क्षेत्र के गांधी चौक स्थित आशीर्वाद गोल्ड लोन बैंक को तीन अपराधियों ने निशाना बनाया था। लेकिन लूट का प्रयास असफल होने पर कई राउंड फायरिंग की है। अपराधियों की ओर से की गई फायरिंग में एक बैंक ग्राहक को कंधे पर गोली लगी है। इस दौरान बैंक में अफरातफरी का माहौल बन गया। बैंक कर्मियों की सूझबूझ से बैंक लुटने से बच गया। घटना के दौरान बैंक के ग्राहक इधर-उधर भागने लगे थे।

विज्ञापन


घायल बैंक ग्राहक की पहचान सारण जिला निवासी बृजेश शर्मा के रूप में हुई है। बृजेश अपने रिश्तेदार के साथ बैंक में गोल्ड लोन लेने पहुंचे थे। घटना की जानकारी मिलते ही जंदाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। घायल बैंक ग्राहक ब्रजेश शर्मा को जंदाहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना 12:30 की है जब बैंक खुलने के बाद बैंक का काम चल रहा था। तभी तीन हथियारबंद बदमाश बैंक के अंदर घुसे। बैंक में अधिक ग्राहक हो जाने के कारण महिला बैंक कर्मी ने दूसरा दरवाजा बंद कर दिया था। इस वजह से बदमाश बैंक के भीतर प्रवेश नहीं कर पाए। इस दौरान अपने मंसूबों पर पानी फिरता देख अपराधियों ने ताबड़तोड फायरिंग कर दी। घटना के बाद महुआ एसडीपीओ सौरभ सुमन ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed