फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ara Lok Sabha seat: Amit Shah targets Congress, Lalu Yadav; Reservation, Naxalism, Indi alliance, BJP

Bihar: अमित शाह बोले- पांच चरणों में लालू-राहुल का सूपड़ा साफ हो गया, बिहार में खाता भी नहीं खुलेगा

Fri, 24 May 2024 01:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 24 May 2024 01:43 PM IST
सार

महागठबंधन पर हमला बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आरा में गलती से भी भाकपा माले जीत गया तो यह लोग फिर से नक्सलवाद लेकर आएंगे। आप अपने खेत-खलिहान पर कब्जा चाहते हो क्या? अगर माले आया तो पीछे ही पीछे नक्सलवाद भी आ जाएगा।

विज्ञापन
Ara Lok Sabha seat: Amit Shah targets Congress, Lalu Yadav; Reservation, Naxalism, Indi alliance, BJP
गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह ने आरा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया। बखोरापुर वाली मां को प्रणाम कर उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत की। बाबू वीर कुंवर सिंह को प्रणाम करते हुए उन्होंने कहा कि आरा वालों पांच चरणों के चुनाव समाप्त हो चुके हैं। कल छठे चरण का चुनाव है। गृह मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि पांच चरण में मोदी जी 310 से ज्यादा सीटों जीत चुके हैं। लालू और राहुल का सूपड़ा साफ हो चुका है। बिहार में इस बार घमंडिया गठबंधन का खाता भी नहीं खुलने वाला है। गृह मंत्री ने लालू परिवार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ से भी नक्सलियों को उखाड़ देंगे
गृह मंत्री ने पूछा कि आप बताओ पीओके हमारा है या नहीं है। कांग्रेस और लालू जी हमलोगों को डराते हैं कि पाकिस्तान के पास परिमाणु बम है। मैं लालू यादव एंड कंपनी को कहने आया हूं कि हम तो भाजपा वाले हैं। हम पाकिस्तान के परमाणु बम से नहीं डरते हैं। आरके सिंह को वोट इसलिए देना है क्योंकि मैं कहकर जा रहा हूं कि पीओके हमारा है और हमेशा रहेगा। हम उसे लेकर रहेंगे। कांग्रेस वालों ने धारा 370 को संभाल कर रखा। मोदी जी ने धारा 370 को समाप्त कर दिया। मोदी जी ने इस देश से नक्सलवाद को भी समाप्त कर दिया। झारखंड, बिहार, ओडिशा, मध्यप्रदेश, तेलंगाना पूर्ण रूप से नक्सलवाद से मुक्त है। आप मोदी की सरकार बनाओ छत्तीसगढ़ से भी नक्सलियों को उखाड़ देंगे। 
विज्ञापन


भाकपा माले जीत गया तो फिर से नक्सलवाद लेकर आएगा
महागठबंधन पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आरा में गलती से भी भाकपा माले जीत गया तो यह लोग फिर से नक्सलवाद लेकर आएंगे। आप अपने खेत-खलिहान पर कब्जा चाहते हो क्या? अगर माले आया तो पीछे ही पीछे नक्सलवाद भी आ जाएगा। लेकिन, इसका कोई सवाल ही नहीं है। हमारे आरके सिंह लाखों वोटों से जीतने वाले हैं। अमित शाह ने कहा कि लालू जी अगर फिर से आएंगे तो गरीबों के लिए चल रहे योजना बंद करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप चार सौ पार करवा दो, हम मुस्लिम आरक्षण रद्द करवा देंगे
कांग्रेस और लालू यादव और ममता बनर्जी हमारे पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर डाका डालना चाहती है। कर्नाटक में उन्होंने पांच प्रतिशत आरक्षण दिया। हैदराबाद में पांच प्रतिशत आरक्षण दिया। जब तक नरेंद्र मोदी है तब तक दलित, आदिवासी और पिछड़ों को आरक्षण को हमलोग हाथ नहीं लगाने देंगे। यह लोग मुस्लिमों को आरक्षण देना चाहते हैं। आप चार सौ पार करवा दो। हम मुस्लिम आरक्षण रद्द करवाकर पिछड़ा-अति पिछड़ा को देने का काम भाजपा करेगी। अमित शाह ने कहा कि लालू जी का पूरा जीवन परिवार के लिए गया। यादव समाज के लिए इन्होंने कुछ नहीं किया। लालू जी ने पिछड़ों के लिए कुछ नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed