फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Approach road of main road collapsed due to pressure of river water in Bettiah

Bihar: बेतिया में नदी के पानी के दबाव से मुख्य पथ का एप्रोच पथ हुआ ध्वस्त; आठ गांवों की 25 हजार आबादी प्रभावित

Sun, 27 Aug 2023 11:54 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 27 Aug 2023 11:54 AM IST
सार

Bettiah Flood: बेतिया में बिरहा नदी के उफान पर होने की वजह से उसके पानी के दबाव से मुख्य पथ का एप्रोच ध्वस्त हो गया है। इस वजह से आठ गांवों की 25 हजार आबादी प्रभावित हो गई है।

विज्ञापन
Approach road of main road collapsed due to pressure of river water in Bettiah
बाढ़ के पानी से ध्वस्त हुआ अप्रोच पथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में लगातार हो रही बारिश की वजह से नदियां उफनाने लगी हैं। नदी के पानी के दबाव से मुख्य पथ का एप्रोच ध्वस्त हो गया है, जिससे आठ गांवों की 25 हजार आबादी प्रभावित हो गई है। मामला जिले के मैनाटांड़ प्रखंड के पचरौता से जिगना होते हुए मानपुर जाने वाली मुख्य पथ का है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बेतिया जिले में लगातार चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद पहाड़ी नदियां उफान पर हैं। इसी कड़ी में बेतिया के मैनाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के मानपुर से सटकर बहने वाली बिरहा नदी में उफान के बाद पानी ने शनिवार की रात गांव की तरफ रुख अख्तियार कर लिया। इस वजह से बिरहा नदी के पानी के दबाव के बाद पचरौता से जिगना होते हुए मानपुर जाने वाले मुख्य पथ का एप्रोच ध्वस्त हो गया है। ग्रामीण रविवार के सुबह देखते ही भौचक्के रह गए। खाने-पीने की सामग्री खरीदने के लिए आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है। जो ग्रामीणों के लिए परेशानियों का सबब बन गया है।
विज्ञापन


ग्रामीण जयकिशोर सुब्बा, अशोक सुब्बा, जनार्दन सुब्बा, मनोज यादव, झापस साह, राकेश महतो, नूरआलम मियां और मुन्नी मियां ने बताया कि मुख्य पथ का एप्रोच ध्वस्त होने से आठ गांवों की 25 हजार की आबादी प्रभावित हो गई है। एप्रोच पथ ध्वस्त हो जाने से खाने-पीने की सामग्री खरीदने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, सीओ कुमार राजीव रंजन ने बताया कि अप्रोच पथ ध्वस्त होने की जानकारी है। इस संबंध में जिले को प्रतिवेदन किया गया है। ताकि आवागमन बहाल किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed