फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Annoyed by lovers wedding, girlfriend cuts brides hair, put Faviquik in the eye

बिहार: प्रेमी की शादी से नाराज प्रेमिका ने दुल्हन के काटे बाल, आंखों में डाल दिया फेवीक्विक

Thu, 03 Dec 2020 03:41 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 03 Dec 2020 03:41 AM IST
विज्ञापन
Annoyed by lovers wedding, girlfriend cuts brides hair, put Faviquik in the eye
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

प्रेमी की किसी और से शादी होने से नाराज प्रेमिका ने उसके घर में घुसकर सो रही नई नवेली दुल्हन के बाल काटे डाले और उसकी आंखों में फेवीक्विक डाल दिया। आंखों में जलन होने पर दुल्हन ने शोर मचाया तो परिजनों ने प्रेमिका की पकड़कर जमकर धुनाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


यह वाकया बिहार के बिहार शरीफ में भागनबिगहा थाना इलाके के मोरा तालाब गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार ने मामले की जांच की और एहतियातन पुलिस गांव में कैंप कर रही है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार, गोपाल राम की शादी एक दिसंबर को शेखपुरा जिले के एक गांव में हुई। शादी के बाद जब वह दुल्हन को घर लाया तो इसकी भनक उसकी प्रेमिका को लगी। गुस्साई प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंची। दूल्हे की बहन से दोस्ती होने के कारण लोगों को उस पर शक नहीं हुआ। जब दूल्हा दुल्हन और अन्य परिजन थके होने के कारण गहरी नींद में सो गए तो मौका पाकर वह दुल्हन के कमरे में दाखिल हो गई और दुल्हन के बाल काट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल काटने के बाद आंखों में फेवीक्विक डाल दिया। इसके बाद दुल्हन दर्द से कराहने लगी और शोर मचाने लगी तो ससुरालवालों की नींद खुल गई। घटना से नाराज लोगों ने प्रेमिका की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को हिरासत में ले इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। दुल्हन को भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। दुल्हन की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed