{"_id":"a8df9394-6a01-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"anna-hazare-will-rally-in-patna-at-30-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना में 30 को 'जनतंत्र रैली' करेंगे अन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना में 30 को 'जनतंत्र रैली' करेंगे अन्ना
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 29 Jan 2013 04:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजसेवी अन्ना हजारे बुधवार को पटना के गांधी मैदान में रैली करेंगे। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित 'जनतंत्र' रैली में भाग लेने के लिए अन्ना मंगलवार शाम को ही पटना पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
रैली में पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह, पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण वेदी, पूर्व आईएएस पंचम लाल, संतोष भारतीय, गिलानी कतार सहित देश के कई समाजसेवियों के पहुंचने की उम्मीद है। अन्ना की टीम ने पटना के करीब सभी कॉलेजों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से रैली में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने कहा है कि अन्ना हजारे की रैली में लोग यह देखना चाहेंगे कि गांधीवादी नेता भ्रष्टाचार का समग्र रूप से विरोध करते हैं या उनके निशाने पर सिर्फ केंद्र सरकार ही है। पासवान ने कहा कि अगर अन्ना राज्य सरकार के भ्रष्टाचार पर चुप रहते हैं तो बिहार में भ्रष्टाचार के विरोध में रैली के आयोजन का कोई औचित्य नही है।
विज्ञापन