{"_id":"622480b8d96c654c5f202b4a","slug":"anm-worker-in-bihar-katihar-alleges-that-a-senior-medical-officer-harassed-her-asked-for-a-kiss","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: कटिहार में मेडिकल अफसर ने नर्स से घूस में मांगा किस, अधिकारी बोले- ट्रांसफर कर दिया तो वो मुझे फंसा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: कटिहार में मेडिकल अफसर ने नर्स से घूस में मांगा किस, अधिकारी बोले- ट्रांसफर कर दिया तो वो मुझे फंसा रही
Sun, 06 Mar 2022 03:06 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 06 Mar 2022 03:06 PM IST
सार
बिहार के कटिहार में एक एएनएम नर्स ने आरोप लगाया है कि वह ट्रांसफर मांग रही थी, जिस पर मेडिकल ऑफिसर उससे गलत मांग कर रहे थे। उसने इसका ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया।
विज्ञापन
कटिहार एएनएम नर्स
- फोटो : Social media
विस्तार
बिहार के कटिहार में हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक एएनएम नर्स ने एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी पर उससे अश्लील बातें करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले कई दिनों से मेडिकल अफसर डॉ. विनय कुमार सिंह परेशान कर रहे थे। एएनएम ने बताया कि वह ट्रांसफर मांग रही थी, जिस पर मेडिकल ऑफिसर उससे गलत मांग कर रहे थे। उसने इसका ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया। ऑडियो के साथ उसने विभाग से मेडिकल ऑफिसर पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मेडिकल ऑफिसर ने दी सफाई
मेडिकल ऑफिसर ने सफाई देते हुए कहा कि नर्स का मैंने ट्रांसफर कर दिया था इसलिए वह नाराज चल रही है और मुझे फंसाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा मेडिकल ऑफिसर ने कहा कि मेरी छोटी सी नातिन है जिसे मैं चुप कराने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसी दौरान महिला नर्स का कॉल आ गया। बच्ची बहुत रोने लगी तो मैंने उसे किस देने के लिए कहा। तो नर्स को लगा कि मैं उससे किस मांग रहा हूं।
विज्ञापन
ऑडियो की बातचीत(अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता)
- नर्स- सर मीटिंग रख दीजिए
- अधिकारी- कल आपको भी आना होगा। पर हम जो आदेश देंगे, ऐसा ही काम करिएगा।
- नर्स- गलत आदेश दीजिएगा तो सर हम नहीं कर पाएंगे। जो सही है, राइट है सर, वो हम करेंगे। जो सही है तो हम आपके साथ हैं और रहेंगे। हम कानून का कभी उल्लघंन नहीं करेंगे।
- अधिकारी- ठीक है तो कल मीटिंग रख देते हैं। सिर्फ किस दे देना।
विज्ञापन