{"_id":"64b259d6525fcef39602d639","slug":"angry-young-man-ransacked-for-not-giving-liquor-in-jamui-beat-up-girl-villagers-thrashed-him-by-tying-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: शराब न देने से नाराज युवक ने की तोड़फोड़, युवती को पीटा; ग्रामीणों ने बिजली के पोल में बांधकर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: शराब न देने से नाराज युवक ने की तोड़फोड़, युवती को पीटा; ग्रामीणों ने बिजली के पोल में बांधकर की पिटाई
Sat, 15 Jul 2023 02:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 15 Jul 2023 02:03 PM IST
सार
जमुई में शुक्रवार की सुबह शराब नहीं देने पर गुस्साए युवक ने घर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। साथ ही घर में मौजूद एक युवती को भी पीटा। शोर होने पर ग्रामीण आए और युवक को बिजली के खंभे में बांधकर पीटा। बाद में पुलिस के पहुंचने पर युवक को उसके हवाले कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
युवक को बिजली के पोल से बांध कर पीटती ग्रामीण महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के जमुई जिले के सीमावर्ती क्षेत्र और झारखंड के बदवारा गांव में शुक्रवार की सुबह शराब नहीं देने पर एक युवक आक्रोशित हो गया। फिर वह घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगा। इतना ही नहीं जब इसका विरोध घर की एक युवती ने किया तो गुस्साए युवक ने युवती के साथ भी मारपीट की। उसने टूटे कांच से युवती पर हमला करने का भी प्रयास किया। वहीं, युवती किसी तरह से अपनी जान बचाकर युवक के चंगुल से निकली और उसने गांव में शोर मचाने लगी। तभी शोर सुनकर गांव के लोग वहां जुट गए। इसके बाद युवती ने ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे युवक को बिजली के पोल में बांध दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों की भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल युवक की पहचान जमुई जिले के चकाई प्रखंड के बक्सिला गांव निवासी बबलू यादव के रुप में हुई है। वहीं, पोल में बांधकर युवक की पिटाई करने का वीडियो किसी ने मोबाइल के जरिए बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि स्थानीय लोगों ने बाद में युवक को बेंगाबाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
इधर, घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि चकाई से युवक बाइक से शराब पीने बदवारा गांव पहुंचा था। जहां घर पर युवती अकेली थी और उससे शराब मांगी। लेकिन युवती ने शराब देने से मना किया तो युवक मारपीट करने लगा, जिसमें युवती घायल भी हुई है। इधर, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन