Anant Singh Bail: एके 47 मामले में विधायकी गंवाने वाले बाहुबली अनंत सिंह को हाईकोर्ट से राहत; दो केस में बरी
सिविल कोर्ट से सजा मिलने के बाद अनंत सिंह ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुनवाई के बाद पटना हाईकोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दी। समर्थकों का कहना है कि बाहुबली अनंत सिंह का अब जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच मई को 15 दिन की पैरोल पर बाहर निकले थे
विधायकी गंवाने वाले बाहुबली और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पांच मई को पटना के बेउर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों के लिए पैरोल मिला था। आनंद सिंह को कोर्ट से राहत मिलने की सूचना पर उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में लोगों ने जमकर पटाखे छोड़े, मिठाइयां बाटी और एक दूसरे को गुलाल लगाये।
पांच साल से जेल में बंद है अनंत सिंह
बता दें अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।