फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   An unknown vehicle hit a young man who went to pick up a friend for a birthday party in Nalanda; One killed

Bihar News: बर्थडे पार्टी के लिए दोस्त को लेने गए युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; एक की मौत, एक अन्य घायल

Sat, 12 Aug 2023 05:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 12 Aug 2023 05:24 PM IST
सार

Bihar Road Accident: नालंदा से बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। हादसे से पहले युवक अपने गांव से बगल के गांव में अपने दोस्त को लेने गया था। वहीं, इस हादसे में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
An unknown vehicle hit a young man who went to pick up a friend for a birthday party in Nalanda; One killed
शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बिहटा-सरमेरा टू-लेन के नूरसराय थाना क्षेत्र के मोजाफरपुर गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के बेलसर गांव निवासी अखिलेश्वर पासवान के बेटे सुमित कुमार उर्फ प्रदुमन (25) के रूप में की गई है। वहीं, कैरी मेयार गांव का रहने वाला अंशु कुमार गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। शनिवार की सुबह परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन


सुमित कुमार के परिजन ने बताया कि गांव के ही एक दोस्त की बर्थडे पार्टी थी। इसी को लेकर सुमित बगल के गांव के एक दोस्त को लेने गया हुआ था। वहां से दोनों वापस लौट रहे थे। तभी मोजाफरपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए। सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद दोनों को इलाज के लिए नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अंशु को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सुमित ट्रैक्टर चलवाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। सुमित की एक बेटी और एक बेटा है। वहीं, इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। नूरसराय थाना अध्यक्ष कुणाल चंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed