{"_id":"643bd81c6d739893010622aa","slug":"an-uncontrolled-car-crushed-six-people-in-nalanda-two-including-driver-interrogated-in-custody-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नालंदा में अनियंत्रित कार ने छह लोगों को कुचला, चालक से हिरासत में पूछताछ, पति-पत्नी समेत साली घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नालंदा में अनियंत्रित कार ने छह लोगों को कुचला, चालक से हिरासत में पूछताछ, पति-पत्नी समेत साली घायल
Sun, 16 Apr 2023 04:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 16 Apr 2023 04:42 PM IST
सार
घायल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बाजार के बाईपास इलाके में गन्ने का जूस पीने के लिए खड़े थे। तभी एक कार बिहार शरीफ से राजगीर की ओर जा रही थी जो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सब्जी बेच रहे लोगों को कुचलते हुए उन लोगों तक आ पहुंची। इस घटना में युवक और उसकी पत्नी व साली समेत करीब छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र में रविवार को अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े और सब्जी बेच रहे छह लोगों को कुचल दिया। यह घटना दीपनगर के बाजार इलाका बिहार शरीफ-राजगीर मुख्य मार्ग की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हादसे में घायल होने वाले नवादा जिला के कुंज निवासी वर्तमान में दीपनगर बाजार में रहते हैं। इनमें शशि भूषण सिंह के बेटे रोशन सिंह, उसकी पत्नी रिंकू देवी और साली नीतू कुमारी शामिल हैं। जबकि नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र के मनियावां गांव निवासी विनोद साव की पत्नी माया देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं, इस घटना में दो अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बाजार के बाईपास इलाके में गन्ने का जूस पीने के लिए खड़े थे। तभी एक कार बिहार शरीफ से राजगीर की ओर जा रही थी जो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सब्जी बेच रहे लोगों को कुचलते हुए उन लोगों तक आ पहुंची। इस घटना में युवक और उसकी पत्नी व साली समेत करीब छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
चश्मदीदों के मुताबिक, बाजार इलाके में कार अनियंत्रित हो गई जो सड़क किनारे खड़े एक ठेले में जा टकराई। फिर कुछ लोगों को कुचलते हुए कार थोड़ी ही दूर जाकर रुक गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घेरकर चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
दीपनगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटनास्थल से वाहन को जब्त कर चालक समेत एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। वह बिहार शरीफ से राजगीर की ओर जा रहा था तभी बाजार इलाके में अनियंत्रित हो गई और छह लोगों को कुचल दिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।