{"_id":"64391b6abb969e6c0a00f047","slug":"an-uncontrollable-car-ran-over-two-bike-riders-in-darbhanga-angry-people-pelted-stones-at-the-police-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दरभंगा में बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को रौंदा, गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दरभंगा में बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को रौंदा, गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव
Fri, 14 Apr 2023 02:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 14 Apr 2023 02:52 PM IST
सार
दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक बेकाबू कार एक बाइक को टक्कर मारते हुए एक दुकान में घुस गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया।
विज्ञापन
इस घटना में तीन लोग हुए घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के दरभंगा में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कगवा गुमटी के पास गुरुवार की देर रात एक बेकाबू कार एक बाइक को टक्कर मारते हुए एक दुकान में घुस गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गया, जिनका इलाज दरभंगा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस पर गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें पुलिस की एक गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग नशे में थे। इसी दौरान में कगवा गुमटी के पास गाड़ी बेकाबू हो गई। पहले कार चालक ने एक साइकिल सवार को टक्कर मारी। फिर वह तेजी से गाड़ी को भगाने लगा। उस दौरान चालक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को टक्कर मारते हुए दुकान में घुस गया। इसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। घटना के बाद कार सवार कुछ लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
वहीं, चालक को शराब की नशे में देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और कार में तोड़-फोड़ करने लगे। हंगामे की सूचना पर मौके पर खुद थानेदार मदन प्रसाद पहुंचे। पुलिस ने हंगामा शांत करवाना चाहा तो आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया, जिसमें पुलिस की एक गाड़ी का शीशा टूट गया। लेकिन किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई। वहीं, बाइक सवार दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
स्थानीय बैधनाथ कुमार यादव ने बताया कि इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। उनमें एक कार चालक बालम गिरी भी है, जो मुजफ्फरपुर जिले के औराही का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि बाइक सवार घायलों में बगलागढ़ पटेल चौक निवासी अशोक यादव और उसका साला रूपेश यादव हैं। दोनों का इलाज चल रहा है।