{"_id":"5f55cd7c8ebc3e81b90069f8","slug":"an-ambulance-collide-with-a-truck-standing-on-the-road-four-people-of-one-family-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
Mon, 07 Sep 2020 11:34 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार शरीफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार शरीफ
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
नालंदा में एम्बुलेंस ट्रक दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
बिहार के नालंदा जिले में सोमवार तड़के एक जोरदार सड़क हादसा हो गया। एक एंबुलेंस सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई और इस दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना चांदी पुलिस थाना क्षेत्र के गौरा पार क्षेत्र में हुई। एंबुलेंस के चालक का नियंत्रण खो गया जिसके बाद यह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। उन्होंने बताया कि इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के ही तीन अन्य सदस्यों को चांदी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन सभी की हालत स्थिर बताई गई है। ये सभी बिहार शरीफ पुलिस थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि ये अपने परिवार की एक सदस्य को बेहतर इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे, जिसे रविवार को छत से गिरने के बाद सिर में गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घायलों में से एक ने दावा किया कि चालक नशे की हालत में था। वह दुर्घटना के बाद वहां से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।