फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Amit Shah will go on a visit to Bihar on 11th July and can meet with Nitish Kumar

बिगड़ी बात संभालने पटना जाएंगे अमित शाह, नीतीश से हो सकती है मुलाकात

Wed, 27 Jun 2018 03:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Wed, 27 Jun 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah will go on a visit to Bihar on 11th July and can meet with Nitish Kumar
अमित शाह-नीतिश कुमार

भाजपा और जदयू के बीच काफी समय से कलह जारी है। बेशक दोनों पार्टियां सबकुछ सही होने का दावा करती रही हों लेकिन दोनों के बीच की रार कई मौके पर देखने को मिली है। इससे लगता है कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा को बिहार से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सीट बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 2015 विधानसभा चुनावों में भाजपा से ज्यादा सीट जीतने वाली जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सीट बंटवारे में इस परिणाम को आधार बनाने की मांग पर अड़ी हुई है।

विज्ञापन


हालांकि भाजपा सूत्रों ने इस फॉर्मूले को यह कहकर नकार दिया है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व राजद से गठबंधन करने के कारण जदयू को ज्यादा सीट मिली थी। भाजपा और जदयू के बीच इन्हीं बिगड़ते हालात को थामने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 11 जुलाई को पटना जाएंगे। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि शाह 11 जुलाई को बिहार दौरे पर जाएंगे और वहां जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर सकते हैं लेकिन यह मुलाकात कब होगी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले भाजपा अपने सभी सहयोगियों को मनाने की जुगत में लगी हुई है। माना जा रहा है कि नीतीश से मुलाकात करके शाह बिगड़ी बात बनाने की कोशिश करेंगे। मंगलवार को जदयू के नेता संजय सिंह ने कहा था कि भाजपा के वह नेता जो हमेशा हेडलाइंस में बने रहना चाहते हैं उन्हें नियंत्रण में रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 के चुनाव में बहुत बड़ा अंतर है। भाजपा को बहुत अच्छे से पता है कि बिहार में नीतीश कुमार के बिना चुनाव जीतना आसान नहीं होगा। अगर भाजपा को सहयोगी पार्टी की जरूरत नहीं है तो वह बिहार में सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीट बंटवारे की इस लड़ाई में भाजपा के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान भी कूद गए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख का कहना है कि भाजपा नेतृत्व वाले राजग के सभी घटक दल अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में सीट साझा को लेकर जल्द निर्णय चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री ने उम्मीद जतायी है कि राजग के सभी घटक दलों के बीच सीट साझा का मुद्दा जल्द ही सुलझ जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को लोकसभा चुनाव के लिए उससे पूर्व अपने कार्यकर्ताओं को संगठित करने की आवश्यकता होती है। इसलिए जल्द ही सीट साझा के मामले को सुलझा लिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed