फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   alu yadav family son in law tej pratap yadav samajwadi party candidate kannauj lok sabha election 2024

Lok Sabha Election : लालू यादव के दामाद भी लोकसभा चुनाव में उतरे, बेटे-बेटियों के बाद अब यह नाम भी जुड़ा

Mon, 22 Apr 2024 04:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 22 Apr 2024 04:33 PM IST
सार

Lalu Yadav Family : 2024 के लोकसभा चुनाव में अगर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की किस्मत वापस पटरी पर लौटी तो दो बेटियां मीसा भारती, रोहिणी आचार्य और एक दामाद तेज प्रताप यादव मिलाकर कुल तीन सांसद से संपन्न होगा घर।

विज्ञापन
alu yadav family son in law tej pratap yadav samajwadi party candidate kannauj lok sabha election 2024
लालू परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार के एक और सदस्य लोकसभ चुनाव लड़ने जा रहे हैं। लालू के दामाद और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव सपा के टिकट पर चुनावी मैदान में फिर से उतरने जा रहे। दरअसल, पिछले कई दिनों से कन्नौज में अखिलेश यादव के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही थी। लेकिन अब यह तय हो गया है कि उस सीट पर लालू यादव के दामाद तेज प्रताप यादव चुनाव लड़ेंगे। अगर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की किस्मत वापस पटरी पर लौटी तो दो बेटियां मीसा भारती, रोहिणी आचार्य और एक दामाद तेज प्रताप यादव मिलाकर कुल तीन सांसद से उनका घर संपन्न होगा।

विज्ञापन

 

alu yadav family son in law tej pratap yadav samajwadi party candidate kannauj lok sabha election 2024
लालू की बेटी राजलक्ष्मी अपने पति तेज प्रताप यादव के साथ। - फोटो : अमर उजाला

जानिए, कौन हैं लालू के दामाद तेज प्रताप यादव
दरअसल, 2015 में लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी राजलक्ष्मी से उनका विवाह हुआ था। यह शादी खूब चर्चा में रही थी। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी वर-वधू को आशीष देने पहुंचे थे। तेज प्रताप यादव मुलायम की परंपरागत सीट मैनपुरी से सांसद रहे हैं। वो मुलायम यादव के बड़े भाई रतन के पोते हैं। 36 वर्षीय तेज प्रताप यादव मैनपुरी सीट से 2014 में सांसद रह चुके हैं, उन्होंने 3.12 लाख वोटों से जीत हासिल की थी। जबकि इससे पहले वो 2011 में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने जा चुके हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा में हुई है, जबकि एमिटी विवि से बीकॉम किया है। इसके अलावा यूनाइटेड किंगडम के लीड्स विवि से एमएससी (प्रबंधन) की उपाधि ली है। जबकि स्थानीय राजनीति में वो सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिससे कन्नौज सीट से लाने की तैयारी चल रही है।

लालू की दो बेटी भी लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की दो बेटियों मीसा भारती और रोहिणी आचार्य को राजद ने उम्मीदवार बनाया है। मीसा भारती अभी राजद की तरफ से राज्यसभा सांसद हैं। वहीं रोहिणी आचार्य पहली बार सक्रिय राजनीति में उतरी हैं। वह छपरा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। इधर, लालू प्रसाद के दो बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव राजद के विधायक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed