फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   after result bihar election result chirag paswan says Wanted JDU emaciated won't back Nitish

चिराग बोले- मैं चाहता था नीतीश कुमार मुख्यमंत्री न बनें, पर जनादेश का सम्मान करूंगा

Wed, 11 Nov 2020 05:45 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 11 Nov 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
after result bihar election result chirag paswan says Wanted JDU emaciated won't back Nitish
चिराग पासवान - फोटो : ANI

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को जनादेश मिला है। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने 130 से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि, उनका एक ही प्रत्याशी अपने सिर जीत का सेहरा बांध पाया है। चिराग पासवान ने बुधवार को कहा, उनका लक्ष्य था कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री न बनें, लेकिन जनादेश का सम्मान करेंगे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं को जीत की बधाई दी। साथ ही कहा, वे चाहते थे कि बिहार में भाजपा जीते, भाजपा मजबूत बने। अब भाजपा बिहार में मजबूत और बड़ी पार्टी बन गई है।


कहा, 2025 में अच्छा प्रदर्शन करेंगे
चिराग ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का बचाव करते हुए कहा, '' लोजपा को 25 लाख वोटरों का भरोसा मिला है। अकेले लड़ने पर ये वोट मिले हैं। लोजपा से पिछलग्गू पार्टी का टैग हट गया है। मत प्रतिशत से पार्टी को नई ऊर्जा मिली है। बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री को जनादेश दिया है। विकास के लिए प्रधानमंत्री का मजबूत होना जरूरी है। बिहार में भाजपा का मजबूत होना जरूरी है। हमारी पार्टी के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। अकेले जब हम इतना अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, तो 2025 में हम बेहतर करेंगे''
चिराग पासवान ने कहा कि ज्यादातर सीटों पर हमारे उम्मीदवारों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। हम कई जगह पर दूसरे-तीसरे नंबर पर रहे हैं। यह पार्टी की नींव को मजबूत करेगा। ये मैं चाहता था कि भाजपा ज्यादा मजबूत हो, लोजपा भी मजबूत हो। 

चिराग  ने हार का प्रमुख कारण पापा के निधन को बताया 
उन्होंने कहा कि उनके पास सिर्फ 10 दिन ही थे। उनके ज्यादातर प्रत्याशी जदयू के सामने थे। पहले तो यही नहीं पता था कि किस सीट पर जदयू चुनाव लड़ रही है। आठ अक्तूबर को इस बात की जानकारी मिली। इसी दिन पापा (रामविलास पासवान) का निधन हो गया। 10 दिन 135 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा। लोजपा का फिर भी प्रदर्शन अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि उनकी परिस्थिति विपरीत थी। मुखाग्नि देने के 10 दिन बाद चुनाव प्रचार किया। पापा के निधन के बाद चुनाव नहीं लड़ सकते, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ा। 

कहा, जनादेश का सम्मान करूंगा
 चिराग ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देते हैं। उन्हीं के कारण सरकार बन रही है। प्रधानमंत्री प्रदेश का नेतृत्व करेंगे, तो बिहार में विकास होगा। वह भाजपा-लोजपा की सरकार बनाना चाहते थे, लेकिन कुछ दिक्कतों के चलते नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य यही था कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री न बनें, लेकिन अब जनादेश का सम्मान करूंगा। 

नीतीश कुमार के खिलाफ जांच हो 
चिराग ने कहा, ''अब भाजपा और जदयू को देखना है कि वो किसे मुख्यमंत्री बनाते हैं। नीतीश कुमार के खिलाफ जांच करवानी चाहिए। मेरे पास उतनी ताकत होती, तो मैं जरूर करता। अब मैं विपक्ष की भूमिका में रहूंगा। केंद्र के हमारे गठबंधन पर बिहार चुनाव का कोई असर नहीं होगा।''

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed