{"_id":"4ce6c62e75f66dc600dd24be04c9334a","slug":"after-rahul-sonia-draws-flak-from-partyman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सांसद ने सोनिया पर उठाए सवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सांसद ने सोनिया पर उठाए सवाल
Updated Mon, 02 Jun 2014 05:47 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में करारी हार के बाद गांधी परिवार के लिए मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। इकनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक बिहार के किशनगंज से जीते कांग्रेस सांसद मौलाना असरारुल हक ने कहा है कि सोनिया गांधी को चुनाव के पहले दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम से नहीं मिलना चाहिए था।
विज्ञापन
इसका मतदाताओं में गलत संदेश गया। कांग्रेस के सांसद मौलाना असरारुल हक के मुताबिक अगर आप कोई अपील जारी करना चाहते थे तो सबके लिए करते, एक खास वर्ग के लिए नहीं करना चाहिए था।
विज्ञापन
हक ने इकनॉमिक टाइम्स से कहा जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी से सोनिया गांधी की मुलाकात के बाद ये कोशिश हमारे खिलाफ गई जिसमें उम्मीद की गई थी कि सेक्युलर वोट बंटने न पाए।
विज्ञापन
Trending Videos
नेतृत्व पर सवाल
असरारुल हक ने इकनॉमिक टाइम्स से कहा कि पार्टी को सेक्युलरिज्म के बजाय विकास पर चुनाव लड़ना चाहिए था। हक ने कहा कि अगर मोदी देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाते हैं तो उनकी पार्टी सकारात्मक सहयोग देगी।
लेकिन हम धारा 370 और समान नागरिक संहिता पर पीएम मोदी की नीतियों का समर्थन नहीं कर सकते।
असरारुल हक तीसरे बड़े नेता हैं जिन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं।
लेकिन हम धारा 370 और समान नागरिक संहिता पर पीएम मोदी की नीतियों का समर्थन नहीं कर सकते।
असरारुल हक तीसरे बड़े नेता हैं जिन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं।