फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   After quitting JDU party Upendra Kushwaha formed RLJD, JDU party ex-mp monajir hasan slip of tongue in news

Bihar : उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में राजद की सदस्यता ग्रहण! जदयू के पूर्व सांसद की जुबान फिसली तो क्या बोले

Mon, 18 Sep 2023 05:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 18 Sep 2023 05:31 PM IST
सार

Upendra Kushwaha : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जनता दल यूनाईटेड का साथ छोड़कर अलग राजनीतिक दल चला रहे उपेंद्र कुशवाहा सोमवार को मिलन समारोह में जदयू के पूर्व सांसद डॉ. मोनाजिर हसन को लेकर आए। लेकिन, यहां मोनाजिर की बातें सुनकर लोग चौंक गए।

विज्ञापन
After quitting JDU party Upendra Kushwaha formed RLJD, JDU party ex-mp monajir hasan slip of tongue in news
RLJD की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मोनाजिर हसन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपेंद्र कुशवाहा जनता दल यूनाईटेड (JDU) में प्रवेश के पहले राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के प्रमुख थे। जदयू से इस बार निकलने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) बनाई और निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। सोमवार को उन्होंने जदयू के पूर्व सांसद और बिहार की नीतीश सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. मोनाजिर हसन को अपनी पार्टी में शामिल कराने के लिए मिलन समारोह रखा। लेकिन, यहां मोनाजिर की जुबान बार-बार फिसलती रही। ऐसी कि कुशवाहा भी मौन रह गए। एक बार मोनाजिर ने कहा- "हम सब यहां उपेंद्र कुशवाहा जी के नेतृत्व में जनता दल...राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने आए हैं।" दूसरी बार उन्होंने कुशवाहा को उपाध्यक्ष भी घोषित कर दिया, हालांकि इस बार उन्होंने पार्टी का नाम सही बोला।

विज्ञापन


विज्ञापन


राष्ट्रीय जनता दल में सदस्यता ग्रहण करने के लिए हमलोग जमा हुए
मोनाजिर हसन ने कहा कि हम सब यहां जमा हुए हैं, उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में। राष्ट्रीय जनता दल में सदस्यता ग्रहण करने के लिए। चार माह पूर्व हमने जदयू को त्यागने का काम किया था। हमने देखा कि महागठबंधन के अंदर गरीबों की हकमारी हो रही है। जदयू के अंदर तो कई नेताओं को हाशिये पर लाकर खड़ा कर दिया। मुझे लगा कि यहां पर हमलोगों का कोई भविष्य नहीं है। हमारे जैसे लोग बिल्कुल तन्हा और ठगा महसूस कर रहा था। महागठबंधन बिल्कुल 2005 के पहले वाली स्थिति में आ गया है। हमलोग जमा हुए हैं फिर से एक नया बिहार बनाने के लिए। उपेंद्र कुशवाहा जी को बिहार का नेतृत्व देने के लिए। उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए हमलोग एक हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

उपेंद्र कुशवाहा ने की सीएम नीतीश कुमार की प्रशंसा

राजद ने बिहार की जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया
मोनाजिर हसन ने कहा कि आज गरीब तबका के लोग उपेंद्र कुशवाहा जी के साथ हैं। पहले जो यह कुशवाहा और गरीब तबका को लेकर चल रहे थे। आज से इनका समीकरण एमके समीकरण में तब्दील हो गया। राजद बहुत दिनों तक एमवाई समीकरण के नाम पर बिहार की जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया। गरीब और मुसलमान ठगा महसूस कर रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा सेक्यूलर चेहरा रखते हैं। हमलोग मिलकर एक ऐसा समीकरण बनाएंगे जिससे बिहार के अंदर एक नया आयाम मिले। बिहार का विकास हो। 
 नीतीश कुमार के धुर विरोधी ने कर दिया बड़ा कारनामा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed