फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Upendra Kushwaha News : after qutting JDU party in conflict with Lalan Singh, RLJD chief praised Nitish kumar

Nitish Kumar : उपेंद्र कुशवाहा ने की सीएम नीतीश कुमार की प्रशंसा; बोले- अलग होने पर कुछ भी बोल दें, ठीक नहीं

Mon, 18 Sep 2023 05:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 18 Sep 2023 05:11 PM IST
सार

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के धुर विरोधी उपेंद्र कुशवाहा बहुत क्षोभ के साथ जदयू से निकले थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर ज्यादा गुस्सा थे। नीतीश को लाचार बता रहे थे। अब उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा भी कर दी। क्या-क्यों बोले कुशवाहा?

विज्ञापन
Upendra Kushwaha News : after qutting JDU party in conflict with Lalan Singh, RLJD chief praised Nitish kumar
मीडिया से बातचीत करते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनता दल यूनाईटेड (JDU) में प्रवेश से पहले राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) प्रमुख और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से अपरोक्ष युद्ध पर पार्टी से दोबारा निकलने के बाद अब राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) अध्यक्ष की भूमिका में आए उपेंद्र कुशवाहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के धुर विरोधी हैं। सोमवार को जदयू के पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री डॉ. मोनाजिर हसन को आरएलजेडी में शामिल कराते समय आयोजित कार्यक्रम में भी उन्होंने नीतीश कुमार को खूब खरी-खोटी सुनाई, लेकिन एक तरह से उन्हें फिर लाचार भी बता दिया। इसी दरम्यान एक सवाल के जवाब में वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पक्ष में न केवल खड़े नजर आए, बल्कि उनकी प्रशंसा भी की।
विज्ञापन


नीतीश कुमार आज भी सेक्यूलर हैं
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार जीवन भर भाजपा के साथ रहे, आज अलग हुए तो सेक्यूलर हो गए। ऐसा नहीं है। हम विरोध में हैं लेकिन नीतीश जी भाजपा में थे, तब भी सेक्यूलर थे और आज भी हैं। वैसे ही उपेंद्र कुशवाह भी तब भी सेक्यूलर था और भाजपा के साथ है तब भी सेक्यूलर है।
विज्ञापन

उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में राजद की सदस्यता ग्रहण!
विज्ञापन
विज्ञापन


2005 से पहले का बिहार बनाने की साजिश
राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. मुनाजिर हसन किसी परिचय के मोहताज नहीं है। बिहार की राजनीति में इन्हें कोई परिचय की जरूरत नहीं है। बिहार की राजनीति में काफी पहले से इनका महत्वपूर्ण स्थान रहा है और हमेशा रहेगा। आज इन्होंने हमारी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इसलिए मैं पार्टी की ओर से इन्हें धन्यवाद और बधाई देता हूं। साथ ही बिहार के अलग-अलग जिलों में हजारों कार्यकर्ता हमारी पार्टी में शामिल हुए हैं, मैं सभी का स्वागत करता हूं। इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। पार्टी जिस मिशन लगी है, उसमें कामयाबी मिलेगी। आपको मालूम हैं कि बिहार को 2005 से पहले के बिहार की ओर धकेलने की साजिश की जा रही है। इस काम को हमारे बड़े भाई नीतीश कुमार की कर रहे हैं। यह बहुत दुर्भाग्य की बात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed