फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   After Panchaya election in Bihar murder of mukhiya in bihar counts to eleven, State Election Commission news

Bihar News : पंचायत उप-चुनाव वोटिंग के अगले दिन एक मुखिया का मर्डर; चुनाव से अबतक यह 11वीं हत्या

Fri, 26 May 2023 11:43 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 26 May 2023 11:43 AM IST
सार

Mukhiya Murder : राज्य निर्वाचन आयोग बिहार ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया था कि चुनाव से उप-चुनाव के बीच 10 मुखिया की हत्या से पद खाली हुए थे, उनकी सीटों पर भी मतदान हुआ है। उप-चुनाव की वोटिंग के अगले दिन एक और सीट खाली हो गई। एक और मुखिया का मर्डर हो गया।

विज्ञापन
After Panchaya election in Bihar murder of mukhiya in bihar counts to eleven, State Election Commission news
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा में दिनदहाड़े मुखिया की हत्या कर दी गई। घटना सदर अनुमंडल क्षेत्र के मुरलीगंज थानाक्षेत्र की है। शुक्रवार सुबह अपराधियों ने दीनापट्टी सखुआ पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। दिलीप को अपराधियों ने 4 गोली मारी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों में आक्रोश है। वह हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करे नहीं तो जल्द बड़ा आदोलन होगा। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। इसके बाद जांच में जुट गई। मुरलीगंज थानाध्यक्ष राजकिशीर मंडल का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


निर्विरोध मुखिया चुन लिए गए थे दिलीप कुमार यादव
परिजनों का कहना है कि दिलीप शुक्रवार किसी काम से बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तिलकोडा नहर के पास उनकी गोलीमार कर हत्या कर दी गई। उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी फिर किसने और क्यों हत्या की यह जांच का विषय है। दिलीप कुमार यादव दिसंबर 2022 में हुए निकाय चुनाव में मुखिया पद पर चुनाव लड़े थे। वह निर्विरोध जीत गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव 2022 के बाद अब तक 11 मुखिया की हत्या
बता दें कि गुरुवार को बिहार में उपचुनाव हुआ था। 300 प्रखंड अंतर्गत 593 पंचायतों में उपचुनाव संपन्न हुआ। कुल 605 रिक्त पड़े पद के लिए वोटिंग हुए। इनमें 48 मुखिया, 41 पंचायत समिति, 52 सरपंच, 316 वार्ड सदस्य, 141 पंच सदस्यों के पद पर वोटिंग हुई। 10 ऐसे पद भी उपचुनाव हुए, जहां पर मुखिया की हत्या कर दी गई थी। अब 11वीं हत्या के बाद फिर से उपचुनाव करवाना होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed