फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   After kidnapping and murder of child in gaya bihar police lathi charge on agitating crowd

अपहरण और हत्या की घटना के बाद गया में बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Wed, 07 Feb 2018 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Updated Wed, 07 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
After kidnapping and murder of child in gaya bihar police lathi charge on agitating crowd
प्रतीकात्मक तस्वीर
बिहार के गया जिला में गेवाल बिगहा इलाके में कमलेश उर्फ छोटू नाम के शख्स ने बीते मंगलवार को घर के बाहर खेल रहे तीन बच्चों का अपहरण कर लिया। आरोपी ने एक बच्चे की हत्या कर दी और दो को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में आक्रोशित लोगों ने बीते बुधवार को जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


वारदात के बाद आक्रोशित लोगों ने गेवाल बिगहा मोड़ के पास सड़क को जाम कर आरोपी के घर को भी आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी कमलेश नशेड़ी और आपराधिक प्रवृति का है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिले के डीएम अभिषेक सिंह और एसएसपी गरिमा मल्लिक मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत किया। 
विज्ञापन


इस दौरान असामाजिक तत्वों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा है। पुलिस ने आरोपी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि आपसी विवाद में कमलेश ने तीन बच्चों का अपहरण कर एक की हत्या कर दी। तीनों बच्चों की उम्र 8 से 10 साल के बीच है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed