{"_id":"649bbda10cdb39ca710c8038","slug":"after-bpsc-teacher-its-time-for-bpsc-69-mains-exam-online-application-date-link-bihar-news-explainer-bpsc-2023-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSC 2023 : प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख आई, मेंस के इस पैटर्न को समझकर ही भरें फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BPSC 2023 : प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख आई, मेंस के इस पैटर्न को समझकर ही भरें फॉर्म
Wed, 28 Jun 2023 10:31 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 28 Jun 2023 10:31 AM IST
सार
BPSC 2023 Notification : आयोग ने दो सारणी में पदों का विवरण दिया गया है। पहली सारणी में 235 पद हैं। दूसरी सारणी में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष और पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी कर कुल 111 पद हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं एकीकृत संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख घोषित कर दी है। BPSC के अनुसार, 15 जुलाई 2023 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। अभ्यर्थी 5 अगस्त 2023 तक आयोग की वेबसाइट पर जाकर जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वालों अभ्यर्थियों को मेंस यानी लिखित परीक्षा देनी होगी। मेंस एग्जाम के लिए चुने जाने वाले उम्मीवारों की संख्या कुल संसूचित रिक्तियों की दस (10) गुणी होगी। इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे। BPSC ने अपने नोटिफिकेशन में कई चीजें स्पष्ट की है। आइए जानते हैं इस बारे में...
अभ्यर्थियों को मेंस एग्जाम के लिए भरना होगा ऑनलाइन फॉर्म
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को मेंस एग्जाम के लिए भरना होगा ऑनलाइन फॉर्म
- BPSC के अनुसार, प्रारंभिक यानी पीटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से मुख्य (लिखित) परीक्षा के लिए अलग से ऑनलाइन फॉर्म पत्र भरवाया जाएगा। इसमें अभ्यर्थियों द्वारा निर्धारित अवधि में परीक्षा शुल्क मुख्य परीक्षा हेतु विहित प्रक्रिया से जमा करना होगा।
विज्ञापन
- BPSC ने स्पष्ट किया है कि एकीकृत मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा के सभी पदों के लिए अंकित अनिवार्य विषय वहीं होगे, जो 69वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अनिवार्य विषय है। एकीकृत मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा के विभिन्न पदों के लिए दिए गये वैकल्पिक विषय अलग होंगे, जिसमें से किसी एक विषय का चयन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
- प्रश्न पत्र हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषा में होंगे। सभी भाषेत्तर विषयों के उत्तर हिन्दी (देवनागरी) या अंग्रेजी या उर्दू लिपि में से किसी एक ही भाषा में उत्तर दिया जा सकता है। अन्य भाषा में उत्तर देने की छूट उम्मीदवारों को नहीं होगी। प्रश्न पत्रों के उत्तर देने का विकल्प लेने वाले उम्मीदवार यदि चाहें तो केवल तकनीकी शब्द वाक्यांश / उद्धृत अंश यदि कोई है, का, चुनी गई भाषा के साथ अंग्रेजी रूपांतरण दे सकते हैं। इससे निम्न स्थिति होने पर ऐसे उत्तर पुस्तिकाओं को मान्य करने / नहीं करने के संबंध में आयोग निर्णय लेगा।
- 69वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के सामान्य हिंदी के 100 अंक सामान्य अध्ययन के प्रथम पत्र में 300 अंक सामान्य अध्ययन के द्वितीय पत्र में 300 अंक और निबंध के 300 अंकों के प्रश्न होंगे। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष परीक्षा में सामान्य हिंदी के 100 अंक सामान्य अध्ययन के प्रथम पत्र में 300 अंक सामान्य अध्ययन के द्वितीय पत्र में 300 अंक के प्रश्न होंगे। पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी में सामान्य हिंदी के 100 अंक, सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र के 300 अंक, सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र के 300 अंक के साथ निबंध के 300 अंक की परीक्षा भी होगी।
- मुख्य (लिखित) परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए 40% पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5%, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के लिए 34% एवं अनुसूचित जाति / जनजाति, महिलाओं तथा निःशक्तता से ग्रस्त (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए 32% निर्धारित न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त करना अनिवार्य होगा अन्यथा वे प्रतियोगिता से बाहर हो जाएंगे। मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर व्यक्तित्व परीक्षण के लिए बुलाये जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधियाचित रिक्तियों के ढाई गुणा होगी। कोटिवार समान कट ऑफ अंक प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवारों का चयन व्यक्तित्व परीक्षण के लिए किया जाएगा।