फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC Exam Updates: 69th Combined Preliminary Exam Pattern; Preparation for Civil Services Exam, Bihar Exam

BPSC Exam : 69वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का ऐसा होगा पैटर्न; इन विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न

Wed, 28 Jun 2023 09:29 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 28 Jun 2023 09:29 AM IST
सार

BPSC 2023 Notification : बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी ने 69वीं एकीकृत संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। 15 जुलाई 2023 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। यह आवेदन 5 अगस्त 2023 तक लिए जाएंगे।

विज्ञापन
BPSC Exam Updates: 69th Combined Preliminary Exam Pattern; Preparation for Civil Services Exam, Bihar Exam
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। BPSC ने 69वीं एकीकृत संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख घोषित कर दी है। ऐसे में कई अभ्यर्थियों के मन में पीटी परीक्षा को लेकर कई तरह के सवाल मन में उठ रहे होंगे। ऐसे में अमर उजाला आपको 69वीं एकीकृत संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस के बारे में बता रहा। BPSC ने अपने नोटिफिकेशन में कई चीजें स्पष्ट की है। आइए सवाल जवाब के जरिए जानते हैं इस बारे में...

विज्ञापन


सवाल - इस परीक्षा में किस विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे?

  • जवाब -  एकीकृत संयुक्त (प्रारम्भिक ) प्रतियोगिता परीक्षा में सामान्य अध्ययन विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे।

सवाल- किस तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे?

  • जवाब -  सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकृति के बहुविकल्पीय होंगे। प्रश्नवार बहुविकल्पीय उत्तरों में से प्रश्नवार किसी एक उत्तर का चयन अपेक्षित होगा।
  • विज्ञापन

सवाल - कितने देर की परीक्षा ली जाएगी?

  • जवाब - परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी।

सवाल - कितने अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे?

  • जवाव - इस परीक्षा में कुल 150 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।

सवाल - क्या निगेटिव मार्किंग होगी?

  • जवाब - हां, गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग की जाएगी। 

सवाल - प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद क्या होगा?

  • जवाब - प्रारंभिक परीक्षा महज जांच परीक्षा होगी। इसके आधार पर मुख्य परीक्षा हेतु उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

सवाल - मेंस एग्जाम के लिए अभ्यर्थियों की संख्या कितनी होगी?

  • जवाब - मेंस एग्जाम के लिए चुने जाने वाले उम्मीवारों की संख्या कुल संसूचित रिक्तियों की दस (10) गुणी होगी। कोटिवार समान कट ऑफ अंक प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया जाएगा।

सवाल - पीटी परीक्षा का सिलेबस क्या होगा?

  • जवाब - इस परीक्षा में सामान्य विज्ञान, राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास, बिहार के इतिहास की प्रमुख विशेषताएं सामान्य भूगोल, बिहार के प्रमुख भौगोलिक प्रभाग तथा यहां की महत्वपूर्ण नदियां, भारत की राज्य व्यवस्था और आर्थिक व्यवस्था आजादी के बा बिहार की अर्थ-व्यवस्था के प्रमुख परिवर्तन, भारत का राष्ट्रीय आन्दोलन तथा इसमें बिहार का योगदान और सामान्य मानसिक योग्यता को जांचने वाले प्रश्न होंगे।

सवाल - पीटी परीक्षा पास करने के लिए किस वर्ग के लिए कितना अंक लाना अनिवार्य है?

  • जवाब - प्रारम्भिक परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए 40% पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5%, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के लिए 34% एवं अनुसूचित जाति / जनजाति महिलाओं तथा निःशक्तता से ग्रस्त (दिव्याग) उम्मीदवारों के लिए 32% निर्धारित न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed