{"_id":"5a6223b64f1c1b8e268b53ad","slug":"after-attack-on-convoy-bihar-chief-minister-nitish-kumar-to-get-z-plus-category-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश के काफिले पर पथराव के बाद जेड प्लस सुरक्षा देगी मोदी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश के काफिले पर पथराव के बाद जेड प्लस सुरक्षा देगी मोदी सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर कुछ दिनों पहले हुए हमले के मद्देनजर नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी सुरक्षा दी जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। अब नीतीश की सुरक्षा में विशेष रूप से ट्रेंड एनएसजी कमांडो भी शामिल होंगे।
इससे पहले इसी हफ्ते सीएम नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव करने के आरोप में पुलिस ने 28 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसमें 18 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल हैं। नीतीश समीक्षा यात्रा के लिए बक्सर पहुंचे थे जहां उनके काफिले पर लोगों ने पथराव किया था।
गौरतलब है कि नंदर गांव के लोग मुख्यमंत्री नीतीश को दलित बस्ती में बुलाने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों में विवाद हो गया जिसके बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई थी। इस घटना में कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। लोगों का आरोप था कि सात निश्चय कार्यक्रम में कोई भी कार्य धरातल पर नहीं हुए हैं। इसे लेकर ही लोग विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar chief minister Nitish Kumar to be accorded Z+ category security protection.
— ANI (@ANI) January 19, 2018