{"_id":"64d6050c4e6ae5f40b03eb2d","slug":"after-arrest-of-maoist-pramod-mishra-naxalites-planted-a-bomb-in-aurangabad-weather-device-turned-out-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: माओवादी प्रमोद मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद नक्सलियों ने लगाया बम; इलाके में हड़कंप, मौसम डिवाइस निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: माओवादी प्रमोद मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद नक्सलियों ने लगाया बम; इलाके में हड़कंप, मौसम डिवाइस निकला
Fri, 11 Aug 2023 03:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 11 Aug 2023 03:23 PM IST
सार
Bihar News: माओवादी प्रमोद मिश्रा की गया में गिरफ्तारी के बाद औरंगाबाद में नक्सलियों द्वारा बम लगाने का मामला सामने आया है। घटना अति नक्सल प्रभावित देव थाना क्षेत्र के जुड़ी बिगहा गांव के बघार की है। हालांकि बम नकली निकला। लेकिन इस घटना को नक्सलियों का प्री ट्रायल माना जा रहा है।
विज्ञापन
इलाके की छानबीन करते बम निरोधक दस्ते के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता और पोलित ब्यूरो के सदस्य प्रमोद मिश्रा की बिहार के गया में गिरफ्तारी के बाद नक्सली संगठन बदले की कार्रवाई करने के संकेत देने लगा है। इसका नमूना माओवादी प्रमोद मिश्रा के गृह जिला औरंगाबाद में देखने को मिला। बताया जा रहा है कि अति नक्सल प्रभावित देव थाना क्षेत्र के जुड़ी बिगहा के ग्रामीणों ने गांव के बघार में एक बम देखा। बम की खबर के बाद गांव में हड़कंप मच गया। लोग दहशत से सिहर उठे। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना देव थाना की पुलिस को दी।
विज्ञापन
बम जैसी दिख रही चीज मौसम डिवाइस निकली
सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया। इसके बाद देव थाना एएसआई राहुल कुमार, रंजय कुमार, गोविंद कुशवाहा, जितेंद्र चौधरी और आतिश सिंह सदल बल मौके पर पहुंचे। उसके बाद पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी सीआरपीएफ की टीम को दी। सीआरपीएफ की टीम बम निरोधक दस्ते के जवान विपिन कुमार और श्याम सुंदर कुमार के साथ मौके पर पहुंची। फिर बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके की घेराबंदी कर चप्पा-चप्पा छान मारा। बम डिटेक्टिंग यंत्र से जांच की गई। जांच में बम जैसी दिख रही चीज मौसम विभाग द्वारा जांच करने वाली डिवाइस निकली। उसके बाद ग्रामीणों से लेकर पुलिस महकमे तक के लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान गांव में दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि नक्सलियों द्वारा नकली बम लगाकर पुलिस को परेशान करने और भरमाने का यह कोई पहला मौका नहीं है।
विज्ञापन
बड़ी घटना से पहले प्री ट्रायल का संकेत
इससे पहले भी नक्सली इलाके में इस तरह का काम करते रहे हैं। जब कभी नक्सलियों ने इस तरह की गतिविधियां की हैं, उसके बाद बड़ी घटना को अंजाम दिया है। ऐसे में शीर्षस्थ माओवादी नेता प्रमोद मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद नक्सलियों की इस तरह की गतिविधि को खतरे के संकेत के साथ ही किसी बड़ी घटना को अंजाम देने का प्री ट्रायल माना जा सकता है।
विज्ञापन
एहतियात बरतने और सर्च ऑपरेशन जारी रखने की जरूरत
नक्सलियों की कार्यशैली भी इस बात का संकेत करती रही है कि जब भी पुलिस ने किसी बड़े माओवादी नेता पर हाथ डाला है। तब तब नक्सलियों ने बदले की कार्रवाई में किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया है। इस घटना को इलाके में प्रमोद मिश्रा की गिरफ्तारी से भी जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि मिश्रा माओवादियों का टॉप लीडर है। ऐसे में पुलिस को इलाके में शांति बनाए रखने के लिए एहतियात बरतने और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाते रहने की जरूरत है।