फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Adipurush movie release: Reserve in cinemas of Bhagalpur, Jai Siya Ram, Jai Hanuman, Bihar News in Hindi,

Bihar : आदिपुरुष के हर शो में एक सीट रिजर्व रखी गई, उसकी तरफ देखना भी मना; क्यों, जानकर हैरान हो जाएंगे

Fri, 16 Jun 2023 09:45 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 16 Jun 2023 09:45 AM IST
सार

फिल्म निर्देशक ओम रावत के निर्देशन में रामायण पर आधारित बनी प्रभास-स्टारर फिल्म देश भर के 4000 से ज्यादा स्क्रीनों पर रिलीज हो रही है। मैनेजमेंट टीम ने भगवान श्री राम के भक्त हनुमान जी के लिए सभी शो में एक सीट रिजर्व रखी गई है। 

विज्ञापन
Adipurush movie release: Reserve in cinemas of Bhagalpur, Jai Siya Ram, Jai Hanuman, Bihar News in Hindi,
आज से प्रदर्शित हो रही है आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को फिल्म निर्देशक ओम रावत के निर्देशन में रामायण पर आधारित बनी फिल्म आदिपुरुष देश भर के सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसको लेकर भागलपुर शहर के सिनेमाहॉल दीपप्रभा में भी यह फिल्म प्रदर्शित की जा रही है। निदेशक टीम के निर्देशानुसार सिनेमा हॉल की मैनेजमेंट टीम ने भगवान श्री राम के भक्त हनुमान जी के लिए सभी शो में एक सीट रिजर्व कर दिया है। उनका कहना है कि महाबली हनुमान उस सीट पर बैठकर आदिपुरुष फिल्म का आनंद लेंगे।
विज्ञापन


 जानिए किस सीट पर विराजेंगे महाबली हनुमान  
 सिनेमा हॉल के मैनेजमेंट टीम के अनुसार महाबली हनुमान के लिए स्पेशल डीसी की सीट संख्या A 30 आरक्षित की गई है जिसपर महाबली हनुमान तब तक विराजेंगे जबतक यह फिल्म दीपप्रभा हॉल में चलेगी।
विज्ञापन


फिल्म शुरू होने से पहले होगी पूजा अर्चना 
इस संबंध में दीपप्रभा सिनेमा हॉल के मैनेजर जनक सिंह का कहना है कि आदिपुरुष को प्रदर्शित करने से पहले इस सीट की विधिवत पूजा की जाएगी। साथ ही सबों को यह  निर्देश दिया जाएगा कि इस सीट से सभी दूरी बना कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Adipurush movie release: Reserve in cinemas of Bhagalpur, Jai Siya Ram, Jai Hanuman, Bihar News in Hindi,
इसी सीट पर बैठेंगे महावीर हनुमान - फोटो : अमर उजाला
यह है निर्धारित समय 
दीपप्रभा सिनेमा हॉल के मैनेजर जनक सिंह ने बताया कि फिल्म चार शो में दिखाए जाएंगे। स्पेशल डीसी का चार्ज 80 रुपए होगा, डीसी 70 रुपये और सामान्य सीट के लिए 60 रुपये के टिकट निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि टिकट काउंटर सुबह 10 बजे से खुल जायेंगे। पहला शो 11.15 बजे से शुरू होगा।

जानिये क्या है फिल्म की खासियत 
फिल्म निर्देशक ओम रावत के निर्देशन में रामायण पर आधारित बनी फिल्म आदिपुरुष प्रभास -स्टारर इस साल की सबसे बड़ी रिलीज फिल्म है जिसे सभी सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म का एडवांस बुकिंग में जबर्दस्त क्रेज देखा जा रहा है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार 500 करोड़ से बनी यह फिल्म देश भर के चार हजार से ज्यादा स्क्रीनों पर रिलीज हो रही है जिसे बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 80 करोड़ तक की कमाई करने की उम्मीद है।

यह हैं किरदार 
आदिपुरुष फिल्म में साउथ के सुपर स्टार बाहुबली फेम प्रभाष भगवान श्री राम के किरदार में जबकि अभिनेत्री कृति सेनन माता सीता के रूप में नजर आएंगी। वहीं बॉलीवुड के अभिनेता सैफअली खान रावण का अभिनय करते नजर आयेंगे जबकि महाबली हनुमान के रूप में देवदत्त नागे दर्शकों पर अपना छाप छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed