{"_id":"5fd65b8c8ebc3e3ba6420b45","slug":"acid-attack-on-wife-in-bhagalpur-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को जुए में हार गया पति, जुआरियों के साथ जाने से जब पत्नी ने किया इंकार तो डाल दिया तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को जुए में हार गया पति, जुआरियों के साथ जाने से जब पत्नी ने किया इंकार तो डाल दिया तेजाब
Mon, 14 Dec 2020 05:53 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 14 Dec 2020 05:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के भागलपुर में महाभारत की कहानी कलियुग में दोहराई गई है। यहां एक पति अपनी पत्नी को जुए में हार गया, इतना ही नहीं पत्नी ने जब जुआरियों के साथ जाने से इंकार कर दिया तो कलियुगी पति ने उसके प्राइवेट पार्ट में भी तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन
जानें क्या है पूरा मामला
यह घटना दो नवंबर की है। पीड़िता का पति जुए में अपनी पत्नी को हार गया और फिर उसे दूसरे जुआरियों के साथ जाने को कहने लगा। इस पर पत्नी ने विरोध किया तो उसके पति ने उसके शरीर पर तेजाब डाल दिया। पीड़िता की मानें तो पहले भी उस पर तेजाब फेंका गया। पीड़िता ने बताया कि पति ने उसको घर में कैद कर रखा था।
विज्ञापन
साथ ही पीड़िता ने बताया कि वह किसी तरह बचती हुई अपनी ससुराल हसनगंज से जान बचाकर लोदीपुर थाना क्षेत्र के लिछो गांव भाग गई और सारी दास्तान अपने मायके पक्ष को सुनाई।
विज्ञापन
पीड़िता की मानें तो शादी के दस साल के बाद भी वह मां नहीं बन पाई है। इसलिए उसके जालिम पति ने उसको इतनी खौफनाक सजा दी है। सजा के तौर पर उसके प्राइवेट पार्ट में तेजाब डाल दिया। हालांकि उसका मायागंज में इलाज भी चला, लेकिन ससुराल वालों के डर से वह पुलिस तक नहीं पहुंच सकी।