बिहार: छेड़खानी के विरोध पर दबंगों ने किया तेजाब से हमला, 13 लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के वैशाली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दाउदनगर गांव में छेड़छाड़ी का विरोध करने वाले 13 लोगों पर तेजाब से हमला हुआ है। पीड़ित पक्ष के इन घायल लोगों को तुंरत पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से सभी को हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सदर अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है।
घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं, जो गंभीर रूप से झुलस गई हैं। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष की एक लड़की से गांव में दो दिन पहले छेड़खानी की गई थी। जिससे गांव में तनाव हो गया।
Bihar: 13 people including 3 women attacked with acid after a fight erupted between two groups in Vaishali's Daudnagar. Raghav Dayal, SDPO says, "People of one group attacked the other with acid. The injured are being treated at a local hospital.5 people arrested; probe underway" pic.twitter.com/tf3uZThaAn
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 28, 2019
इसके बाद बुधवार की सुबह इसी गांव का पीड़ित पक्ष का एक लड़का चाय की दुकान से लौट रहा था। उसके साथ गांव के ही अन्य पक्ष के लोगों ने मारपीट की। जब बात बढ़ी तो दोनों ओर से मारपीट की गई। इसी दौरान पीड़िक पक्ष के 16 लोगों पर दूसरे पक्ष ने तेजाब से हमला कर दिया।
मारपीट के दौरान हमलावर पक्ष के भी पांच लोग घायल हो गए हैं। इन्हें भी वैशाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वैशाली थाने में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करवाने की तैयारी की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीओपी राघव दयाल ने अस्पताल पहुंचकर जख्मी लोगों से मामले की जानकारी ली। वहीं गांव के कुछ लोगों का कहना है कि ये घटना छेड़खानी के कारण नहीं हुई है, बल्कि दो दिन पहले हुए विवाद के कारण हुई है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।