फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Acid attack on sixteen people in Bihar for opposing molestation

बिहार: छेड़खानी के विरोध पर दबंगों ने किया तेजाब से हमला, 13 लोग घायल

Wed, 28 Aug 2019 12:35 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Wed, 28 Aug 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
Acid attack on sixteen people in Bihar for opposing molestation
तेजाब से लोगों पर हमला - फोटो : ANI

बिहार के वैशाली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दाउदनगर गांव में छेड़छाड़ी का विरोध करने वाले 13 लोगों पर तेजाब से हमला हुआ है। पीड़ित पक्ष के इन घायल लोगों को तुंरत पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से सभी को हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सदर अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं, जो गंभीर रूप से झुलस गई हैं। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष की एक लड़की से गांव में दो दिन पहले छेड़खानी की गई थी। जिससे गांव में तनाव हो गया। 
विज्ञापन

 



इसके बाद बुधवार की सुबह इसी गांव का पीड़ित पक्ष का एक लड़का चाय की दुकान से लौट रहा था। उसके साथ गांव के ही अन्य पक्ष के लोगों ने मारपीट की। जब बात बढ़ी तो दोनों ओर से मारपीट की गई। इसी दौरान पीड़िक पक्ष के 16 लोगों पर दूसरे पक्ष ने तेजाब से हमला कर दिया। 

मारपीट के दौरान हमलावर पक्ष के भी पांच लोग घायल हो गए हैं। इन्हें भी वैशाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वैशाली थाने में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करवाने की तैयारी की जा रही है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीओपी राघव दयाल ने अस्पताल पहुंचकर जख्मी लोगों से मामले की जानकारी ली। वहीं गांव के कुछ लोगों का कहना है कि ये घटना छेड़खानी के कारण नहीं हुई है, बल्कि दो दिन पहले हुए विवाद के कारण हुई है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed