{"_id":"642417633a8aca45880e4b38","slug":"acid-attack-on-each-other-over-money-transaction-in-supaul-9-injured-including-three-children-from-both-sides-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सुपौल में रुपयों के लेनदेन को लेकर आपस में तेजाब से हमला, दोनों पक्षों से तीन बच्चों समेत नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सुपौल में रुपयों के लेनदेन को लेकर आपस में तेजाब से हमला, दोनों पक्षों से तीन बच्चों समेत नौ घायल
Wed, 29 Mar 2023 04:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 29 Mar 2023 04:18 PM IST
सार
सुपौल के रघुनाथपुर में रुपयों के लेनदेन को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तेजाब से हमला कर दिया। इसमें दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज त्रिवेणीगंज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के दौरान घायल लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सुपौल में इन दिनों तेजाब कांड में बढ़ोतरी हुई हैं। ताजा मामला जदिया थाना इलाके के रघुनाथपुर गांव का है। जहां दो चचेरे भाइयों में रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इसे लेकर एक पक्ष ने तेजाब से हमला कर कुल नौ लोगों को घायल कर दिया है। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। उनका इलाज त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। यह भी जा रहा है कि इस घटना में दोनों पक्षों से लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, प्रभाष यादव से उसके चचेरे भाई ने साल 2019 में चेन्नई में काम करने के दौरान साढ़े नौ हजार रुपये लिए थे। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। लेकिन बुधवार को इस विवाद ने खूनी रूप ले लिया और दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए। इसके बाद प्रभाष यादव ने घर में रखे तेजाब को लोगों पर छींटना शुरू कर दिया। प्रभाष की मां सहित अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
इसके बाद स्थानीय लोगों ने 112 पर फोन कर पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद दोनों पक्षों से घायलों को त्रिवेणीगंज अस्पाताल में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर आरोपी प्रभाष यादव ने बताया कि दूसरे पक्ष ने भी तेजाब से हमला किया। उसके बाद उसने लोगों पर तेजाब फेंका।
विज्ञापन