{"_id":"629223a493aed03c7813faa0","slug":"acid-attack-on-a-minor-girl-in-muzaffarpur-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Acid Attack: मुजफ्फरपुर में नाबालिग पर एसिड फेंककर फरार हुए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Acid Attack: मुजफ्फरपुर में नाबालिग पर एसिड फेंककर फरार हुए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 28 May 2022 07:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 28 May 2022 07:00 PM IST
सार
मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। यहां कुछ बदमाशों ने गुरुवार देर रात एक नाबालिग लड़की पर एसिड फेंक दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
एसिड अटैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में नीतीश सरकार भले ही अपराध पर लगाम लगाने के लाख दावे कर ले, लेकिन इसकी जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है। यहां सरकार और पुलिस लाख कोशिशों के बाद भी अपराधियों पर नकेल नहीं कस पा रही है। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। यहां कुछ बदमाशों ने गुरुवार देर रात एक नाबालिग लड़की पर एसिड फेंक दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, ये घटना मुजफ्फरपुर के कुढ़नी के फकुली ओपी के पास एक गांव की है। यहां गुरुवार देर रात बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए नाबालिग लड़की के शरीर पर एसिड डाल कर फरार हो गए। इस घटना में नाबालिग बुरी तरह से झुलस गई है। जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद ने दी है। उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। एफएसएल की टीम को भी बुला लिया गया है। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन