फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Accused of Nitish murder case in Nalanda threatening to kill the family

Bihar News: नीतीश हत्याकांड के आरोपी परिवार को दे रहे जान से मारने की धमकी; SP से मिलकर की कार्रवाई की मांग

Mon, 10 Jul 2023 06:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 10 Jul 2023 06:32 PM IST
सार

Nitish Murder Case: एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि आवेदन मिला है। पहले से ही हत्या की जांच डीएसपी सदर के द्वारा की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पीड़ित पक्ष को हर हाल में सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन
Accused of Nitish murder case in Nalanda threatening to kill the family
धमकियां मिलने के बाद एसपी नालंदा से सुरक्षा मांगने पहुंचा पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Nitish Murder Case: बिहार के नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के काको बिगहा गांव में बीती 13 जून की दोपहर दुलारचंद यादव के बेटे नीतीश कुमार उर्फ टेनी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। दुलारचंद यादव ने राजद नेता अरुणेश कुमार यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ दीपनगर थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया था। हालांकि इस मामले में अरुणेश कुमार यादव खुद को बेकसूर बता रहा है। अब तक इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं, अब नीतीश के हत्यारे उसके परिवार को धमकी दे रहे हैं। इसे लेकर पीड़ित परिवार सोमवार को एसपी से मिलने पहुंचा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित पक्ष सोमवार को पुलिस अधीक्षक नालंदा से मुलाकात करने कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां दुलारचंद यादव ने बताया कि आरोपियों की ओर से उन लोगों को परेशान किया जा रहा है। आए दिन आरोपियों की ओर से घर पर चढ़कर गाली-गलौज की जाती है। पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके कारण उन लोगों का मनोबल बढ़ गया है।
विज्ञापन


दुलारचंद ने बताया कि 30 जून को आरोपी सुरजन गोप ने घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की थी। साथ ही उसने धमकी दी कि जिस तरह से बेटे का सिर काटा गया है, उसी तरह से पूरे परिवार को जान से मार देंगे। आरोपी सुरजन ने उनकी जमीन हड़पने की बात भी कही है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि पुलिस भी उन लोगों की कोई मदद नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि आवेदन मिला है। पहले से ही हत्या की जांच डीएसपी सदर के द्वारा की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पीड़ित पक्ष को हर हाल में सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।


दरअसल, नीतीश कुमार की दिनदहाड़े 13 जून को अज्ञात बदमाशों ने मुर्गी फार्म में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस मामले में कुल आठ लोग आरोपी बनाए गए हैं। एक महीना पूरा होने को आया, लेकिन अभी तक पुलिस की जांच पूरी नहीं हुई है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी ही हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed